LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

World History Day 11 may: 11 मई का दिन भारत और दुनिया के लिए वाकई खास! इंडिया ने पोकरण में परमाणु परीक्षण कर दिखाई थी ताकत

World History Day 11 may: मई का दिन भारत और विश्व के इतिहास में कई अहम घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन भारत ने 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण किया और 2000 में जनसंख्या ने एक अरब का आंकड़ा छुआ।

 World History Day 11 may
World History Day 11 may- फोटो : social media

World History Day 11 may: 11 मई का दिन भारत और दुनिया के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण रहा है। भारत ने इस दिन दो बार अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया एक बार विज्ञान के क्षेत्र में और दूसरी बार जनसंख्या के स्तर पर। आज पूरी दुनिया में मदर डे मनाया जाता है। हालांकि, आज के दिन ही ऐसी कई सारी चीजें हुई थी, जो वाकई में खास है। 

1998 – भारत का परमाणु शक्ति के रूप में उदय

11 मई 1998, को भारत ने राजस्थान के पोकरण में सफल परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को अपनी सामरिक शक्ति का अहसास कराया। यह ऑपरेशन "शक्ति" के नाम से जाना गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस परीक्षण की घोषणा करते हुए भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को याद करने के लिए हर साल 11 मई को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

 2000 – एक अरब की जनसंख्या का आंकड़ा पार

11 मई 2000, को भारत की जनसंख्या ने 1 अरब का आंकड़ा छू लिया। दिल्ली में जन्मी एक बच्ची को भारत का एक अरबवां नागरिक घोषित किया गया। यह घटना भारत के सामाजिक और जनसंख्या प्रबंधन के इतिहास में एक बड़ी घटना थी, जिसने जनसंख्या नियंत्रण जैसे विषयों पर राष्ट्रीय विमर्श को तेज किया।

 दुनिया में 11 मई की अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

1752 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अग्नि हानि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।

1784 – अंग्रेजों और टीपू सुल्तान के बीच संधि हुई।

1833 – अमेरिका से क्यूबेक जा रहा जहाज "लेडी ऑफ द लेक" डूबा, 215 की मौत।

1940 – बीबीसी हिंदी सेवा की शुरुआत हुई।

1951 – राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।

1962 – डॉ. राधाकृष्णन, भारत के राष्ट्रपति चुने गए।

1965 – बांग्लादेश में चक्रवात, 17,000 लोगों की मौत।

1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1995 – परमाणु अप्रसार संधि पर 170 देशों ने हस्ताक्षर किए।

1998 – यूरो मुद्रा का पहला सिक्का बना।

2007 – मायावती चौथी बार यूपी की मुख्यमंत्री बनीं।

2008 – भारत का पहला जेनेटिकली मोडिफाइड भ्रूण तैयार हुआ।

2016 – इराक के बगदाद में बम धमाके, दर्जनों की मौत।

2022 – म्यांमार में सेना ने 37 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा।

2024 – प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर का निधन।