LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Babri Masjid - पश्चिम बंगाल में फिर से बनाया जाएगा बाबरी मस्जिद, ममता के विधायक ने किया ऐलान, कहा - निर्माण में पैसे की नहीं होगी परेशानी

यूपी में बाबरी विध्वंस के बाद अब इसके पश्चिम बंगाल में निर्माण की तैयारी है। सीएम ममता के विधायक ने कहा है कि दो एकड़ में बाबरी मस्जिंद का निर्माण किया जाएगा। अगले साल से इस पर काम शुरू होगा।

Babri Masjid - पश्चिम बंगाल में फिर से बनाया जाएगा बाबरी मस्

N4N DESK - बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगते रहे हैं। अब उनकी पार्टी टीएमसी के एक विधायक ने एक कदम आगे बढ़ते हुए बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण करने की बात कही है। विधायक ने कहा कि अगले साल के अंत तक बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगाष

बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करनेवाले विधायक का नाम हुमांयू कबीर बताया है। विधायक ने कहा कि कहा बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल में 34 प्रतिशत मुसलमान हैं. उनकी जो भावना है और उनकी जो पश्चिम बंगाल में सिर ऊंचा कर जीने की तमन्ना है, जो अधिकार हैं उसके लिए मैं यहां से एक प्रस्ताव रखना चाहता हूं।

Diarch GO

पैसे की नहीं होगी समस्या

विधायक ने कहा कि मस्जिद के निर्माण में रुपयों का कोई अभाव नहीं होगा. यहां बेलडांगा में जितने मदरसे हैं. इसके अलावा बहरामपुर इलाके में जितने मदरसे हैं. सभी मदरसों के प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी को मिलाकर 100 या उससे कुछ ज्यादा लोगों की एक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट बनाई जाएगी। इस ट्रस्ट की ओर से छह दिसंबर 2025 के भीतर इसी बेलड़ांगा इलाके में दो एकड़ ज़मीन में बाबरी मस्जिद की स्थापना करेंगे।

खुद एक करोड़ दान देने की घोषणा की

टीएमसी विधायक ने कहा कि बंगाल के मुसलमान सिर ऊंचा कर सारे देश को दिखाएंगे कि जिस बाबरी मस्जिद को तोड़ा गया था, उसकी मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में स्थापना की गई है। मैं खुद एक करोड़ रुपया दान करूंगा और मैं कहना चाहता हूं कि आने वाले छह दिसंबर 2025 तक यहीं बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।

NSIT
Nsmch