LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

BENGAL CRIME - दोस्त के बार बार फोन मांगने से परेशान छात्र ने लगा दिया पासवर्ड, नाराज दोस्त ने ले ली जान

BENGAL CRIME - बंगाल में फोन का पासवर्ड नहीं बताने को लेकर एक छात्र की उसके दो दोस्तों ने हत्या कर दी। बताया गया कि आरोपी को गेम खेलने का शौक था, जिसके लिए वह बारबार दोस्त का फोन मांगता था।

FRIEND MURDER IN BENGAL

DESK  मोबाइल में पासवर्ड लगाने के कारण एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ी। हत्या उसके ही सबसे अच्छे दोस्तों ने की थी। पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह घटना नक्काशीपाड़ा थाना क्षेत्र के पटिकाबाड़ी की है, जहां एक आम के बगीचे से प्रीतम विश्वास (14) का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में मुख्य आरोपी ऑनलाइन गेम खेलने में माहिर है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसके पास मोबाइल नहीं था। उसने प्रीतम के मोबाइल में गेमिंग एप्लिकेशन अपलोड किया था। इसके बाद प्रीतम को भी मोबाइल गेम की लत लग गई थी। आरोप है कि उसका दोस्त गेम खेलने के लिए उससे मोबाइल ले लेता था। 

दोस्त द्वारा बार बार फोन मांगे जाने से परेशान होकर प्रीतम ने अपने फोन का पासवर्ड बदल दिया। साथ ही दोस्त को नया पासवर्ड बताने से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों में नाराजगी बढ़ गई। 

आरोप है कि उसने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर प्रीतम की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पहले प्रीतम के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया। फिर उसका गला घोंटा गया।

NSIT
Nsmch

घटना के संबंध में कृष्णानगर पुलिस जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) उत्तम घोष ने कहा कि प्राथमिक अनुमान है कि मोबाइल गेम के पासवर्ड को लेकर हुए विवाद में स्कूली छात्र की हत्या कर दी गई। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी जारी है।