LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

mahua moitra married - टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, दो बच्चों के पिता और चार बार सांसद रहे इस दिग्गज संग लिए सात फेरे

mahua moitra married - TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने शादी कर ली है। उन्होंने चार बार के सांसद रहे बीजद के दिग्गज नेता संग शादी की है। दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है।

mahua moitra married - टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी,

N4N desk - लोकसभा में अपने बयानों के कारण चर्चा में रही टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने शादी कर ली है। उन्होंने चार बार के सांसद व दो बच्चों के पिता बीजद के दिग्गज नेता पिनाकी मिश्रा संग शादी है। शादी की सारी रस्में जर्मनी में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 3 जून को शादी की है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

दोनों की साथ में एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है. इस दौरान महुआ ने गोल्ड और हल्के पिंक रंग की साड़ी पहनी है। तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Diarch GO

कौन है महुआ मोइत्रा

12 अक्टूबर 1974 को असम में जन्मी महुआ ने इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. वह 2010 में ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल हो गई थीं. मोइत्रा ने 2019 में पहली बार सांसद चुनी गई थीं. इसके बाद 2024 में भी वह सांसद चुनी गईं।

टीएमसी की तेज-तर्रार और अपने दमदार भाषणों के लिए लोकप्रिय महुआ बंगाल के कृष्णानगर से दो बार की सांसद हैं। 2023 में उन पर संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा था। जिसके कारण उन्हें लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी।

NSIT
Nsmch

कौन हैंमहुआ मोइत्रा के पति?

बात अगर महुआ के पति पिनाकी मिश्रा की करें तो राजनेता होने के साथ उनकी गिनती देश के बड़े वकीलों में होती है। उनकी शादी 1984 में संगीता मिश्रा से हुई थी। इनसे उन्हें दो बच्चें है। वह बीजू जनता दल से चार बार सांसद रह चुके हैं। वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे। उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था। इसके बाद 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे. इसी तरह 2014  और 2019 में भी चुनाव जीतकर वो लोकसभा पहुंचे थे। 

पिनाकी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं. उनका लगभग तीन दशकों का लंबा राजनीतिक और लीगल करियर है. वह कई हाई प्रोफाइल समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके पास कॉरपोरेट लॉ, फॉरेन, कस्टम, एक्साइज, माइनिंग, इन्वायरामेंटल लॉ और कंस्टीच्यूशनल लॉ से जुड़ा अच्छा खासा अनुभव है।