LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

सुवेंदु अधिकारी चुने गए बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता, मंगल पांडेय ने दी बधाई

N4N Desk : ममता बनर्जी को चुनाव में मात देने वाले सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। इसपर बंगाल के चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने उन्हें बधाई दी है। वहीं उन्होंने खासतौर पर गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है..

सुवेंदु अधिकारी चुने गए बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता, मंगल

N4N Desk : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिनकी उपस्थिति में बतौर पर्यवेक्षक यह चयन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। मंगल पांडेय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी का नेतृत्व बंगाल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे की जीत

श्री पांडेय ने सुवेंदु अधिकारी के चयन को भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्षों के कड़े संघर्ष और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूत नींव और संगठन की एकजुटता ने आज यह मुकाम हासिल किया है। उनके अनुसार, यह निर्णय न केवल पार्टी के भीतर ऊर्जा का संचार करेगा, बल्कि बंगाल की जनता को भी एक सशक्त और अनुभवी नेतृत्व प्रदान करेगा, जो उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा।

Diarch GO

जमीनी अनुभव से बंगाल की राजनीति में आएगी नई ऊर्जा

सुवेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए मंगल पांडेय ने उन्हें जमीनी राजनीति का धुरंधर खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर विधानसभा तक का उनका लंबा राजनीतिक सफर और जनसंपर्क पर उनकी मजबूत पकड़ बंगाल की राजनीति को नई दिशा देगी। उनके पास जो संगठनात्मक क्षमता है, वह पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक शक्तिशाली बनाएगी। विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने हमेशा जनता के ज्वलंत मुद्दों को प्राथमिकता दी है।

बंगाल की आवाज अब दिल्ली तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी"

मंगल पांडेय ने विश्वास जताया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल की समस्याओं और वहां की जनता की आवाज को दिल्ली के गलियारों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि श्री अधिकारी जिस आक्रामकता और स्पष्टता के साथ जनहित के मुद्दे उठाते हैं, उससे साफ है कि आने वाले समय में बंगाल में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। भाजपा परिवार को उनकी कार्यक्षमता और नेतृत्व कौशल पर पूरा भरोसा है।

NSIT
Nsmch

डबल इंजन सरकार और समावेशी विकास का संकल्प

अंत में श्री पांडेय ने कहा कि अब बंगाल में 'डबल इंजन' की सरकार समावेशी विकास की नई कहानी लिखने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से बंगाल के बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण की योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए दोहराया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के उत्थान के लिए कार्य करने को संकल्पित है।