LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

West Bengal Election : बाबरी मस्जिद की नींव रखनेवाले हुमायूँ कबीर ने नई पार्टी का किया ऐलान, हिन्दू समुदाय के लोगों की भी होगी भागीदारी

West Bengal Election : बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखनेवाले हुमायूँ कबीर ने नई पार्टी का गठन किया है. कहा की इस पार्टी में हिन्दू समुदाय को भी भागीदारी दी जाएगी......पढ़िए आगे

West Bengal Election : बाबरी मस्जिद की नींव रखनेवाले हुमायूँ
हुमांयू कबीर की नई पार्टी - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'जनता उन्नयन पार्टी' (JUP) के गठन की आधिकारिक घोषणा कर दी। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आयोजित एक जनसभा के दौरान कबीर ने न केवल पार्टी का नाम साझा किया, बल्कि ममता सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया।

हिंदू प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक ढांचा

कबीर ने बताया कि उनकी पार्टी सर्वसमावेशी विचारधारा पर आधारित होगी। JUP की राज्य समिति में कुल 75 सदस्य होंगे, जिनमें से 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व हिंदू समुदाय को दिया जाएगा। पार्टी की औपचारिक शुरुआत मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा से होगी। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस जिले में विधानसभा की 30 सीटें हैं, जो राज्य की सत्ता तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं। कबीर ने आगामी चुनाव के लिए जल्द ही पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की भी घोषणा की है।

दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे कबीर, समर्थकों में दिखा ओवैसी की पार्टी का असर

अपनी चुनावी तैयारियों का खुलासा करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि वह रेजीनगर और बेलडांगा दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दावा किया कि 2026 में वे इन दोनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। गौर करने वाली बात यह रही कि बेलडांगा की सभा में बड़ी संख्या में समर्थकों के हाथों में AIMIM (ओवैसी की पार्टी) के झंडे भी देखे गए, जिससे कबीर के मुस्लिम वोट बैंक में पैठ और भविष्य के संभावित ध्रुवीकरण के संकेत मिल रहे हैं।

पार्टी का झंडा, चुनाव चिह्न और शिक्षा पर जोर

पार्टी के प्रतीकों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि उनका झंडा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और TMC के झंडे से प्रेरित होगा। चुनाव आयोग के समक्ष उन्होंने 'टेबल' को अपनी पहली पसंद के चिह्न के रूप में रखा है, जबकि 'जोड़ा गुलाब' और 'नारियल पेड़' अन्य विकल्प हैं। सभा में शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए एक समर्थक ने शैक्षणिक संस्थान के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की राशि दान करने का एलान किया। कबीर के अनुसार, यह संस्थान प्रस्तावित बाबरी मस्जिद परिसर के निकट स्थापित किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

ममता सरकार पर तीखा प्रहार

तृणमूल कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए हुमायूं कबीर ने भविष्यवाणी की कि 2026 में बंगाल से TMC का अंत सुनिश्चित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने में 'किंगमेकर' की भूमिका निभाएगी। चुनावी समीकरणों को मजबूत करने के लिए उन्होंने CPI(M), कांग्रेस और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के साथ गठबंधन करने की योजना साझा की है। कबीर ने विश्वास जताया कि यह नया मोर्चा मुर्शिदाबाद और पूरे बंगाल में एक नया राजनीतिक इतिहास रचेगा।