LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

UTTRAKHAND NEWS - शराब के ठेके को लेकर दो आईएएस के बीच ठन गई, एक शराब ठेकेदारों के साथ, दूसरे को मिल रहा जनता का समर्थन

UTTRAKHAND NEWS - केदारनाथ में शराब ठेके को लेकर डीएम और प्रदेश के आबकारी आयुक्त के बीच ठन गई है। डीएम ने जहां शराब का ठेका बंद करा दिया है। वहीं आबकारी आयुक्त ने ठेकेदारों की मांग पर डीएम के आदेश पर स्टे लगा दिया।

dispute between two IAS over the liquor contract

DESK - उत्तराखंड में हिन्दूओं के पवित्र माने जानेवाले केदारनाथ में उपचुनाव होनेवाले हैं। लेकिन यहां लोगों के बीच उपचुनाव से ज्यादा चर्चा शराब के ठेके को लेकर दो आईएएस के बीच की लड़ाई को लेकर हो रही है। जिन दो आईएएस की बात हो रही है। उनमें एक केदारनाथ के डीएम सविन बसंल हैं, जिन्होंने शराब की दुकान को बंद करवा दिया,  वहीं दूसरी तरफ आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल हैं। जिन्होंने डीएम के आदेश पर स्टे लगाते हुए दुकान फिर से शुरू करने के आदेश जारी कर दिया।  अब दोनों आईएएस में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। 

यह है पूरा मामला 

दरअसल, बात कोई आठ दस दिन पुरानी है। दून के नये नये डीएम सविन बंसल के जनता दरबार में परेशान स्थानीय लोगों ने राजपुर रोड के इस ठेके पर गैरकानूनी ढंग से शराब पिलाने पर शिकायत की। कहा कि, ओपन बार से शराबियों के कारण महिलाओं का आना जाना दूभर हो गया है। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया और उन्होंने तत्काल ठेके को सील करवा दिया, साथ ही लाइसेंस भी 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। जहां इलाके की जनता डीएम से खुश थी। 

Diarch GO

वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई से भन्नाए शराब के ठेकेदार ने आईएएस व आबकारी आयुक्त के यहां अर्जी लगाई। आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल को शराब ठेकेदारों की बात पसंद आई और उन्होंने डीएम के फैसले पर स्टे ऑर्डर दे दिया। अपनी जीत देख ठेकेदार ने दुकान खोलने की तैयारी कर दी। लेकिन डीएम साहब भी अपनी पर आ गए। और दुकान नहीं खुलने दी। अब स्टे के बाद भी चार -पांच दिन से शराब का ठेका बन्द है।

किस आधार पर दिया स्टे

डीएम सविन बंसल यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने आबकारी आयुक्त को पत्र लिख कर कह दिया कि उनके फैसले में क्या कमी थी जो स्टे दिया गया। शराब के ठेके पर ओपन बार चलाने से लोगों को परेशानी हो रही थी। डीएम के पत्र के बाद सनसनी थोड़ी और बढ़ गयी। बहरहाल, आयुक्त सेमवाल ने स्टे पर सुनवाई की नई तारीख तय कर दी है।

NSIT
Nsmch

विपक्ष ले रहा मजे

प्रदेश में शराब ठेके को लेकर दो आईएएस के बीच छिड़ी जंग का विपक्ष भी मजे ले रहा है। केदारनाथ उपचुनाव का बिगुल भी बज चुका है। विपक्ष भी ठेके की जंग में आमने सामने आये दो आईएएस के स्टैंड पर खूब चुटकियां ले रहा है।