LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

Oppose Of Muslim Mla : स्थापना दिवस पर गंगा के घाट पर मनाया जा रहा था उत्सव, मुस्लिम विधायक को बुलाया तो हो गया भारी बवाल...

Oppose Of Muslim Mla : राज्य के स्थापना दिवस के दिन गंगा घाट पर सरकारी कार्यक्रम मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन मुस्लिम विधायकों को भी निमंत्रण दिया गया था। जिसके बाद गंगा घाट पर भारी बवाल देखने को मिला।

uttrakhand foundation day
Oppose Of Muslim Mla- फोटो : social media

DESK: गंगा के घाट पर हो रहे एक सरकारी कार्यक्रम में मुस्लिम विधायक के आने से भारी हंगामा शुरु हो गया। तीन मुस्लिम विधायकों को कार्यक्रम में बुलाया गया था। जिसके बाद गंगा किनारे ही बवाल खड़ा हो गया। घाट का प्रबंधन करने वाली संस्था गंगा सभा की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। गंगा सभा ने कहा कि इन विधायकों को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था। 

दरअसल, यह मामला उत्तराखंड  के हरिद्वार का है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से हर-की-पौड़ी घाट पर राज्य की स्थापना दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। हर-की-पौड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइट शो का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तीन मुस्लिम विधायकों को बुलाया गया था।

Diarch GO

कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य बीजेपी नेता मौजूद थे। वहीं हरिद्वार जिला प्रशासन ने प्रोटोकॉल के तहत पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन और लक्सर से बसपा सांसद मोहम्मद शहजाद को आमंत्रित किया था, हालांकि कोई भी विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 

बता दें कि, गंगा सभा संस्था ने इन विधायकों को बुलाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इन विधायकों को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था क्योंकि लंबे समय से गैर -हिंदुओं को घाट पर प्रवेश की अनुमति नहीं है और अंग्रेजों ने भी इसके लिए हरिद्वार अधिनियम 1935 के तहत एक नियम बना दिया था। वहीं बजरंग दल ने भी इस कार्यक्रम में मुस्लिम विधायकों को बुलाए जाने का विरोध किया था।

NSIT
Nsmch