LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: तीनधारा डंपिंग जोन के पास चलती गाड़ी पर गिरा भारी पत्थर, चालक गंभीर रूप से घायल, यात्री सुरक्षित

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा डंपिंग जोन के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे एक भारी पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही की यात्री बाल-बाल बच गए....

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: तीनधारा डंपिंग जोन के पा
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा- फोटो : न्यूज4नेशन

Uttrakhand : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा डंपिंग जोन के समीप पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। पहाड़ी से अचानक टूटकर गिरा एक भारी पत्थर नीचे से गुजर रहे एक यात्री वाहन के ऊपर जा गिरा। पत्थर इतनी तेजी से गिरा कि वाहन सीधे अनियंत्रित होकर पहाड़ी की दूसरी तरफ जा टकराया। इस जोरदार टक्कर के कारण वाहन के अग्रिम हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


श्रीनगर से सवारियां लेकर हरिद्वार जा रहा था यात्री वाहन

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि एक यात्री वाहन श्रीनगर से सवारियां (यात्रियों) को लेकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था। सफर के दौरान जैसे ही वाहन तीनधारा डंपिंग जोन के पास पहुंचा, तभी ऊपरी पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बौछार शुरू हो गई। इसी दौरान एक बड़ा पत्थर सीधे वाहन की छत और ड्राइवर साइड के हिस्से पर आ गिरा, जिससे चालक गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा।


चमोली निवासी चालक कमलेश के सिर पर आई गंभीर चोट

Diarch GO

इस दर्दनाक हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। घायल चालक की पहचान 45 वर्षीय कमलेश, पुत्र गंगादत्त के रूप में हुई है, जो मुख्य रूप से जनपद चमोली के घाट थाना अंतर्गत नंदप्रयाग क्षेत्र के निवासी हैं। पहाड़ी से टकराने के बाद चालक के सिर पर काफी गहरी और गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद वे लहूलुहान होकर सीट पर ही अचेत हो गए।


पुलिस और स्थानीय लोगों ने मसीहा बनकर पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और आसपास के ग्रामीण व राहगीर तुरंत मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक घायल चालक कमलेश को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बिना वक्त गंवाए घायल चालक को तुरंत एक निजी एंबुलेंस की मदद से नजदीकी श्रीनगर श्रीकोट अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।


बाल-बाल बचे सभी यात्री, निजी वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना

NSIT
Nsmch

इस पूरे हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि वाहन के भीतर बैठी अन्य सभी सवारियां पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। पत्थर सीधे चालक के केबिन की तरफ गिरने के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार सभी यात्रियों को अन्य निजी वाहनों और बसों के जरिए सुरक्षित उनके तय गंतव्य (मंजिल) के लिए रवाना कर दिया।