शादी की शहनाई से पहले उठी अर्थी : युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी

उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। घटना से दो दिन पहले ही युवक का रिश्ता तय हुआ था और दो महीने बाद शादी होनी थी.....

शादी की शहनाई से पहले उठी अर्थी : युवक की गोलियों से भूनकर ह
मृतक की फाइल फोटो- फोटो : न्यूज4नेशन

N4N Desk : जिस घर में शादी की तैयारियाँ शुरू ही हुई थीं और शहनाई बजने वाली थी, वहाँ अचानक पसरे सन्नाटे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। रुड़की के ढंडेरा निवासी 31 वर्षीय अमन की हत्या के बाद परिवार की तमाम खुशियाँ एक ही पल में मातम में तब्दील हो गईं। दो दिन पहले ही सहारनपुर निवासी एक युवती से उसका रिश्ता तय हुआ था और दो महीने बाद शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही सबसे छोटे बेटे की मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया।


परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ 

अमन 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद पिछले पाँच सालों से शराब के ठेके की कैंटीन चला रहा था। बड़े भाई और बहन की शादी के बाद अब परिवार में अमन के हाथ पीले होने का उत्साह था। वारदात की खबर मिलते ही आंबेडकर मार्ग स्थित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, स्थिति यह रही कि कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सदमे में डूबा परिवार कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।


Diarch GO

रास्ते में घेरकर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 

बताया जा रहा है कि जब अमन कैंटीन बंद कर अपने साथी प्रशांत के साथ बाइक से घर लौट रहे था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली प्रशांत के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़े।


सिर में गोली मारकर की गई निर्मम हत्या 

अपनी जान बचाने के लिए अमन बाइक छोड़कर घर की तरफ पैदल ही भागे, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। एक स्कूल के पास वाली गली में उन्हें घेर लिया गया। तब तक अमन को चार गोलियाँ लग चुकी थीं। इसके बाद हमलावरों ने बिल्कुल पास आकर उनके सिर में एक और गोली मार दी, जिससे अमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


NSIT
Nsmch

प्रेम-प्रसंग का मामला: जाँच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जाँच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की वजह सामने आ रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का जल्द ही पूर्ण खुलासा कर दिया जाएगा।