LATEST NEWS

  • Dussehra 2026
  • Dussehra 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें कलश स्थापना का

  • बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के पहले कहाँ है बारिश का आसार,  जानें तापमान का हाल
  • बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के पहले कहाँ है बारिश का आसार, जानें

  • Rider Gulshan Kumar Murder Patna
  • Patna City News: दीदारगंज में चर्चित राइडर गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या, शुकुलपुर फोर लेन पर शव

  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर्ड मिले चिकन, मटन और पनीर
  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,

  • patna rajiv nagar land dispute bunty gop arrested
  • Patna News: राजीव नगर जमीन कब्जा मामले में कुख्यात बंटी गोप गिरफ्तार, फ़रार भू-माफियाओं पर कब कसेगा पुलिस

प्रतिदिन पति की पिटाई से तंग पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बेटी-दामाद के साथ मिलकर कर दी बेरहमी हत्या

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक पत्नी ने बेटी-दामाद के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। शराब के नशे में पत्नी के साथ रोज़ होने वाली मारपीट से तंग आकर इस खूनी साजिश को अंजाम दिया गया....

प्रतिदिन पति की पिटाई से तंग पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बेटी
प्रतिदिन पति की पिटाई से तंग पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

Uttrakhand : प्रदेश के अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र अंतर्गत सेली गांव से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद में एक पत्नी ने अपनी बेटी और दामाद के साथ मिलकर अपने ही पिता की नृशंस हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले पीड़ित के हाथ-पैर तोड़े और फिर दराती (पाटल) से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही आरोपी बेटी और दामाद मौके से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


रोज़-रोज़ के घरेलू क्लेश से तंग आकर रची गई खूनी साजिश

पुलिस जांच और मृतक के पिता नारायण दत्त पाण्डे द्वारा दी गई तहरीर में इस हत्याकांड के पीछे की चौंकाने वाली वजह सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मृतक चंद्रशेखर पांडे (40 वर्ष) अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी खष्टी देवी के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। रोज़-रोज़ के इस शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी ने यह बात हरियाणा के हांसी में रह रही अपनी बड़ी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर को बताई। इसके बाद तीनों ने मिलकर चंद्रशेखर को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की एक खूनी साजिश रच डाली।


सोते समय दराती से किया ताबड़तोड़ हमला, 8 साल की मासूम के साथ कमरे में किया बंद

Diarch GO

तय साजिश के मुताबिक, बीते 20 जून की रात बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर अचानक हरियाणा से सेली गांव पहुंचे। रात के समय जब चंद्रशेखर सो रहा था, तब तीनों आरोपियों ने एकराय होकर घर में रखी भारी दराती (पाटल) से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, चंद्रशेखर को लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपियों ने उसे उसकी 8 साल की छोटी बेटी के साथ कमरे के अंदर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।


शरीर पर चोट के 15 गंभीर निशान, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के बाद चंद्रशेखर की पत्नी खष्टी देवी (जो खुद साजिश में शामिल थी) और ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धौलादेवी लाया गया। डॉक्टरों ने पाया कि चंद्रशेखर के सिर पर गंभीर चोटें थीं और अत्यधिक पिटाई के कारण उसके हाथ-पैर की हड्डियां कई जगह से फ्रैक्चर हो चुकी थीं। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सोमवार को परिजन जब उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) हल्द्वानी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर करीब 15 स्थानों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) होने के कारण उनकी मौत हुई है।


पत्नी सहित तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही है तलाश

NSIT
Nsmch

दन्या थाने के एसओ दिनेश नाथ महंत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी खष्टी देवी, बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही बेटी और दामाद फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।