LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

देहरादून में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, बिहार के इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो छात्रों की हालत गंभीर

Road accident - दुर्घटना में कार में सवार बिहार के एक छात्र की दुखद मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों युवक सहसपुर स्थित जीबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए गए हैं।

देहरादून में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, बिहार के इंजीनियर

Dehradun - उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। विकासनगर क्षेत्र के रामपुर बड़ी मस्जिद के पास रविवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

इस भीषण दुर्घटना में कार में सवार बिहार के एक छात्र की दुखद मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों युवक सहसपुर स्थित जीबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए गए हैं। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Diarch GO

मृतक और घायलों की पहचान

पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए रामपुर बड़ी मस्जिद के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने और तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कोतवाली सहसपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों गंभीर घायलों को सीएचसी सहसपुर पहुंचाया। वहाँ डॉक्टरों ने सत्यम कुमार (22 वर्ष) उर्फ हर्षराज, पुत्र पंकज कुमार दूबे, निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विनीत (21) पुत्र संजय कुमार गुप्ता, निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, और सौरभ सिंह पुत्र राकेश सिंह, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तीनों छात्र

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए सत्यम और घायल विनीत व सौरभ सिंह जीबीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, सहसपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस घटना के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। मृतक सत्यम कुमार का पंचायतनामा भरा जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch