LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

Crime News: पिता बीमार, अस्पताल में मां,बोरे में मिली युवती की लाश,भाई है फरार

Crime News: युवती का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। शव मिलने के बाद से उसका भाई फरार है...

Crime News: पिता बीमार, अस्पताल में मां,बोरे में मिली युवती
पिता बीमार, अस्पताल में मां,बोरे में मिली युवती की लाश,भाई है फरार- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News:युवती का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।  शव मिलने के बाद से उसका भाई विशाल फरार है, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है।देहरादून  चाय बागानों के बीच बरसाती नाले से बोरे में बंद खून से सनी युवती की लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय विशाखा, निवासी पीतांबरपुर गांव के रूप में हुई है। 

स्थानीय लोगों ने बोरे में खून रिसता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बोरे से शव बाहर निकाला तो युवती के मुंह से खून निकल रहा था, जबकि पैर में चोट और खरोंच के निशान थे। शरीर के ऊपरी हिस्से पर चोट के गंभीर निशान नहीं मिले। पुलिस का अनुमान है कि मुंह दबाकर दम घोंटने के बाद शव को बोरे में भरकर नाले में फेंका गया।

Diarch GO

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात विशाखा का अपने भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सोमवार सुबह उसका शव नाले से बरामद हुआ और भाई फरार मिला। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस का मानना है कि हत्या में उसकी भूमिका हो सकती है।

गांव वालों का कहना है कि भाई विशाल नशे का आदी था और हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। पुलिस भी इसी एंगल से जांच कर रही है। साथ ही अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

NSIT
Nsmch

पीड़िता के परिवार की हालत बेहद खराब है। पिता पैरालाइसिस के कारण बिस्तर पर हैं और मां अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में परिवार पर दोहरी मार पड़ी है।

फिलहाल पुलिस ने युवती के मौसेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और फरार भाई की तलाश तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण और घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी।