LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस, चालक की सूझबूझ से बची 42 जिंदगियां

उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम एक चलती प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई।पिछले तीन दिनों के भीतर हरिद्वार हाईवे पर बस में आग लगने की यह दूसरी घटना है....

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर धू-धू कर जली यात्रियों से भरी बस,
सांकेतिक तस्वीर- फोटो : न्यूज4नेशन

Uttrakhand : प्रदेश के हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर बीते शनिवार की देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर स्थित सर्वानंद घाट के समीप अचानक एक चलती प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे बस के भीतर बैठे 42 यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा टल गया। हालांकि, कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई।


चालक-परिचालक ने दिखाई मुस्तैदी, किनारे रोककर सभी को उतारा

मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की यह बस हरिद्वार से यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस सर्वानंद घाट के ठीक सामने पहुंची, तभी उसमें से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए बस के चालक और परिचालक ने गजब की सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी को हाईवे के किनारे रोक दिया। इसके बाद बिना एक पल गंवाए बस के दरवाजे खोल दिए गए और सभी 42 यात्री अपनी जान बचाने के लिए तेजी से बाहर की ओर भागे।


दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही खड़खड़ी चौकी और सप्तऋषि चौकी की पुलिस टीम के साथ ही एसडीएम योगेश सिंह मेहरा और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी भीषण आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बस के भीतर हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के चलते हाईवे की एक लेन पर कुछ समय के लिए वाहनों का परिचालन ठप हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।


तीन दिन के भीतर बस में आग की यह दूसरी घटना, उठे सुरक्षा पर सवाल

चिंता की बात यह है कि पिछले तीन दिनों के भीतर हरिद्वार हाईवे पर निजी बसों में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीते 4 जून को भी हरिद्वार के बहादराबाद हाईवे क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस धू-धू कर जल गई थी। उस बस में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल 32 यात्री सवार थे और वहां भी सभी लोग बाल-बाल बच गए थे। लगातार हो रहे इन हादसों ने अब कमर्शियल वाहनों के फिटनेस और यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

NSIT
Nsmch

एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित गति से बचाव कार्य शुरू किया गया था। इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने या झुलसने की कोई सूचना नहीं है, जो सबसे बड़ी राहत की बात है। फिलहाल, पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है कि आखिर तीन दिन के भीतर दूसरी बस में इस तरह आग कैसे लगी और क्या इन वाहनों के सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही बरती जा रही थी।