LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Ramayan Park: 80 एकड़ में 100 करोड़ से बनेगा रामायण पार्क, जानें खासियत!

रामायण पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 5डी और उड़ी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रामायण काल की घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

Ramayan Park
100 करोड़ से बनेगा रामायण पार्क- फोटो : hiresh Kumar

Ramayan Park: रामायण पार्क 80 एकड़ क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है, जिसमें भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने चित्रकूट, जो भगवान राम की तपोभूमि है, को एक विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है। पूरे नगर में श्रीराम की छवि को प्रदर्शित किया जाएगा। इस परियोजना के अंतर्गत रामायण एक्सपीरियंस पार्क का निर्माण किया जाएगा, जिसमें श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां शामिल होंगी। इस पर कुल 100 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

चित्रकूट में रामायण काल के स्थलों के मॉडल, 5डी-उड़ी होलोग्राम और लाइट-साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें मल्टी फैसिलिटी सेंटर, ट्रैफिक कमांड सेंटर, नई सड़कें और मंदाकिनी नदी पर अतिरिक्त बिज जैसे परियोजनाएं शामिल हैं। वर्तमान में इस परियोजना की कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Diarch GO

संतों के लिए एक अध्यात्म-ध्यान केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें 1,000 संत ठहर सकेंगे। यहां सुविधाजनक पर्णकुटी (कटिज) का निर्माण किया जाएगा, साथ ही एक सांस्कृतिक केंद्र भी होगा। इसके अतिरिक्त, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्डन भी स्थापित किए जाएंगे। रामायण के महत्वपूर्ण स्थलों में मोकमगढ़ किला, सती अनुस्खया मंदिर, गुप्त गोदावरी और मंदाकिनी जानको कुंड शामिल हैं।

पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 5डी और उड़ी प्रेजेंटेशन के माध्यम से रामायण काल की घटनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। रामायण से संबंधित स्थलों और नगर में आधुनिक परिवहन सेवाओं के विकास के लिए इस संपूर्ण परियोजना पर 750 करोड़ रुपये का व्यय होगा। कामदगिरि परिक्रमा, स्फटिक शिला आदि स्थलों का विकास किया जाएगा। हनुमान थारा में 3750 वर्ग मीटर क्षेत्र में 24 करोड़ रुपये की लागत से एक सुविधा केंद्र और नयागांव में 51 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रैफिक कमांड सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। राघव प्रयाग घाट पर बोटिंग और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

NSIT
Nsmch