LATEST NEWS

  • Rakesh Kumar Becomes IPS
  • पुलिस सेवा में बड़ी उपलब्धि, राकेश कुमार बने IPS, DGP ने पहनाया Insignia

  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में सनसनी
  • शिक्षिका के बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना : ताला तोड़कर उड़ाये करोड़ो की संपत्ति, इलाके में

  • Reviews Health Department
  • मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा ऐलान ... सीएम सम्राट ने स्वास्थ्य मंत्री

  • NAVRATRI 2026 : मुंगेर के 13 वर्षीय बाल कलाकार राजवीर ने बनाई बड़ी दुर्गा महारानी की हूबहू प्रतिमा, कलाकारी देख दंग रह गए लोग
  • NAVRATRI 2026 : मुंगेर के 13 वर्षीय बाल कलाकार राजवीर ने बनाई बड़ी दुर्गा महारानी की हूबहू प्रतिमा,

  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान
  • विधान परिषद चुनाव: RLM विधायकों की बैठक, जेडीयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन का ऐलान

UP NEWS: नगर विकास मंत्री ने 150 इलेक्ट्रिक कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

UP NEWS: नगर विकास मंत्री ने 150 इलेक्ट्रिक कूड़ा कलेक्शन गाड़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने लखनऊ शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को मजबूती प्रदान करने के लिए 150 इलेक्ट्रिक कूड़ा कलेक्शन गाड़ियाों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण के अनुकूल व प्रदूषण रहित ये कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां प्रतिदिन जोन-02, 05 व 08 के क्षेत्रीय निवासियों के दरवाजे पहुंचकर सेग्रीगेटेड कूड़ा उठाने का कार्य करेगी। इस कार्य मंे इन गाड़ियों को चलाने एवं कूड़ा उठाने तक में लगभग 05 हजार महिला एवं पुरूषों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। 

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने गुरूवार को लखनऊ नगर निगम जोन-08 के हिन्दनगर वार्ड, अवध चौराहा के पास सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत से ही स्वच्छता की लहर देश में चल पड़ी है। अब सभी सफाई स्वच्छता के प्रति सचेत और जागरूक हैं। स्वच्छता अब हमारे जीवन की कार्य संस्कृति बन गयी है। सभी निकायों में भी सफाई स्वच्छता को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा हो रही है। एक दूसरे से अपने नगर को ज्यादा स्वच्छ दिखाने का प्रयास हो रहा है। लखनऊ शहर सभी निकायों के लिए आदर्श बन गया है। क्योंकि यहां के लिए मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में है, कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के नगर अब देश की स्वच्छता रैकिंग में पहले दूसरे पायदान पर आने लगे हैं, इसके लिए सभी नगरवासी, निकाय कार्मिक और सफाई मित्र बधाई व सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि सफाई निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। इसको बनाये रखने के लिए मैन और मशीन का बेहतर प्रयोग किया जाए। ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीक और मशीनों की वैज्ञानिक पद्धति से सफाई कार्यों मंे लगाया जाए। शहर के कूड़े कचरे का प्रबंधन वैज्ञानिक पद्धति से किया जाना ही संभव है। इसके लिए कूड़े कचरे का प्रबंधन आधुनिक बनाने के साथ ही वैज्ञानिक विधि से इसके निपटान का प्रयास किया जा रहा है। 

Diarch GO

ए0के0 शर्मा ने लखनऊवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों, दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों से समय से सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग कर निकालकर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दे। जिससे इस कूड़े को कूड़ा कलेक्शन सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन एवं एमआरएफ स्टेशन से लेकर शिवरी प्लान्ट तक शोधन के लिए पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इधर उधर कूड़ा फेकने से चारो ओर गंदगी फैलती है, जिससे बीमारियां पनपती हैं। हम सभी प्रयास करेंगे तो हमारा शहर साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त रहेगा और हम भी स्वस्थ रहेगे। इसके लिए सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करे और कूड़े को डस्टबिन में ही डालें। उन्हांेने कहा कि कूड़े के वेस्ट मटेरियल से मा0 प्रधानमंत्री जी के वेस्ट टू वेल्थ विजन को साकार करने के लिए विभिन्न उपयोगी चीजें बनाई जा रही। वेस्ट मटेरियल से लखनऊ में यूपी दर्शन पार्क तथा प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत शिवालय पार्क भी बनाया गया है। जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लखनऊ का यह क्षेत्र एयरपोर्ट होने की वजह से बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां पर देश विदेश से नागरिक आते ही रहते हैं। यहां की सफाई व्यवस्था और नगरीय व्यवस्थापन हमेशा चाक-चौबंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के लिए 125 सीएनजी संचालित गाड़ियां और बढ़ाई जायेगी। इस क्षेत्र में अब पोर्टेबल काम्पैक्टर 15 तथा एमआरएफ सेंटर 06 हो गये हैं। उन्हांेने उपस्थित जनमानस को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने गुरूवार को सर्वप्रथम गोमतीनगर के विभूतिखण्ड स्थित चिनहट द्वितीय वार्ड अंतर्गत आईजीपी चौराहा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त माडल वेंडिंग जोन का फीता काटकर उद्घाटन किया और इससे संबंधित शिलापट्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने वेंडिंग जोन मंे जीवकोपार्जन हेतु 40 रेहड़ी पटरी वेंडरों को दुकान संचालन के लिए सर्टिफिकेट भी वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेहड़ी पटरी दुकानदारों व खोम्चों वालों के जीवकोपार्जन, उनके स्थाई व्यवसाय एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई, जिसके तहत ऐसे व्यवसाइयों के लिए लोन देकर उनके व्यवसाय को स्थायित्व प्रदान करने व उनके भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही माडल वेंडिंग जोन यहां जोन-8 पर भी शीघ्र बनाया जायेगा, जिससे रेहड़ी पटरी दुकानदारों को रोजाना इधर उधर भटकना न पड़े, न ही उन्हें किसी से अपने जीवकोपार्जन के लिए अपमानित होना पड़े। प्रदेश सरकार रेहड़ी पटरी दुकानदारों के व्यवसाय एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch