LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

UP NEWS: एएसयूएसई सर्वेक्षण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ

UP NEWS: एएसयूएसई सर्वेक्षण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र क

लखनऊ: भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य, पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) एवं अनइनकॉरपोरेटेड सेक्टर के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें स्वास्थ्य सर्वेक्षण से राज्य स्तरीय अनुमान तथा शेष दो सर्वेक्षणों से जिला स्तरीय अनुमान प्राप्त किये जायेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण आवृत्ति तथा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण हेतु तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। 

यह जानकारी निदेशक, अर्थ एवं संख्या, मालोविका घोषाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण की अवधि जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक होगी। इस प्रशिक्षण गोष्ठी में प्रदेश के समस्त मंडल के उपनिदेशक एवं जनपदों के अर्थ एवं संख्या अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण मंडल स्तर पर 16, 17 एवं 18 जनवरी, 2025 को आयोजित किया जायेगा। इसके बाद ही सर्वेक्षण कार्य संपूर्ण प्रदेश में प्रारम्भ होगा।

घोषाल ने बताया कि पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पी0एल0एफ0एस0) का मूल उद्देश्य राज्य एवं जिला स्तर पर रोजगार एवं बेरोजगारी की विशिष्टिताओं का आंकलन करना है। इनके महत्वपूर्ण उपयोगों में जिलेवार लेबर फोर्स भागीदारी का उपयोग करके जिला घरेलू उत्पाद (डी0डी0पी0) तैयार करना, अनुमान और श्रम बाजार की स्थिति का विश्लेषण सम्मिलित है। असंगठित क्षेत्र से सम्बन्धित ए0एस0यू0एस0ई0 सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में असंगठित सेगमेंट पर एक एकीकृत सर्वेक्षण के लिए समर्पित है।

निदेशक, अर्थ एवं संख्या ने बताया कि नियोजन और नीति निर्माण के लिए विश्वसनीय और व्यापक आंकड़ों की आवश्यकता होती है। ए0एस0यू0एस0ई0 सर्वेक्षण विशेष रूप से विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में असंगठित गैर कृषि उद्यमों की आर्थिक और परिचालन विशेषताओं पर एकीकृत सर्वेक्षण के लिए समर्पित है, जो कॉरपोरेट क्षेत्र के आंकड़ों का पूरक है। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाये जाने के माननीय मुख्यमंत्री जी के महत्वपूर्ण उद्देश्य के क्रम में तीन दिवसीय ये प्रशिक्षण सत्र महत्वपूर्ण साबित होगा। 

NSIT
Nsmch