LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

UP NEWS: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इंडसफूड एक्सपो में यूपी पवेलियन का किया उद्घाटन

UP NEWS: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इंडसफूड एक्सपो में यूपी

लखनऊ: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को ग्रेटर नोयडा में आयोजित तीन दिवसीय (8 से 10 जनवरी तक) इंडसफूड एक्सपो-2025 में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग द्वारा स्थापित यू0पी0 पवेलियन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह एक्सपो कंपनियों को वैश्विक खरीदारों से जुडने, नए बाजारों की खोज करने और अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा हैै।

मंत्री सिंह ने कहा कि उ0प्र0 के उत्पादों की पहॅुच विदेशी बाजारों तक सुलभ हो सके, इसके लिए यूपी सरकार कटिबद्ध है। उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र 20 भौगोलिक उपदर्शन (जी0आई0 उत्पा्दों) की स्थापित गैलरी में उत्पाद प्रदर्शित किये गये है। यू0पी0 पवेलियन में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति, 2019 (यथा संशोधित 2024) के प्रोत्साहनों को आगन्तुकों को डिजटली क्यूआर कोड के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय आगन्तुकों के दृष्टिगत कई भाषाओं में यथा रसियन, अरेबिक, स्पैयनिश व अंग्रेजी फोलडर्स तैयार कर आगन्तुकों को उनकी भाषा में उपलब्ध कराये जा रहे है, जिससे विदेशी खरीददार आकर्षित हो रहे है।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में 05 निर्यात क्लस्टर (50 से 100 हे0 क्षेत्रफल) गठित हैं। जिसमें से 04 बासमती (02 मुजफ्फरनगर, 01 शामली व एक मेरठ में) व एक आम क्लस्टर सीतापुर में है। उन्होंने एक्सपो में उपस्थित विदेशी एवं अन्य आगन्तुकों को मा0 यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रयागराज महाकुम्भ-2025 आयोजन में प्रतिभाग करने का आमंत्रण भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि विपणन निदेशालय लखनऊ से सहायक निदेशक (विप0परि0) संजय कुमार, सहायक कृषि विपणन अधिकारी मेरठ राहुल यादव, मण्डीे परिषद से उप निदेशक अमरेश कुमार मौर्य, ट्रेड प्रमोशन काउसिंल आफ इण्डिया के अपर महानिदेशक विजय कुमार गाबा एवं संयुक्त् निदेशक अंशुमन बाजपेयी तथा उप निदेशक उद्यान आदि उपस्थित रहें।

NSIT
Nsmch