LATEST NEWS

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, तस्करों की फायरिंग से नहीं ऐसे हुआ था मर्डर ,महिला दारोगा

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

UP NEWS: गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे सीएम योगी

UP NEWS: गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार

गोरखपुर: खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखपुर के पहले मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। यह मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर के भाटी विहार कॉलोनी में बना है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2 एकड़ भूमि पर 5.23 करोड़ रुपये की लागत से सीएम योगी की विधायक निधि (विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि) से कराया गया है। 

मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 24 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। अब इसके बन जाने से खेल प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन का कहना है कि मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर के युवाओं के लिए नई सौगात है। मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स के लिए जिम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, बैडमिंटन कोर्ट, राइफल व पिस्टल शूटिंग रेंज, मल्टी परपज हाल आउटडोर गेम्स के लिए 300 मीटर का सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, लॉन टेनिस कोर्ट आदि का निर्माण कराया गया है। यहां वॉलीबॉल, कुश्ती कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस रेंज भी बना है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टॉयलेट ब्लॉक, पेयजल आदि की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

Diarch GO


टीपीनगर में रैन बसेरे का लोकार्पण कर कंबल वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पूर्वाह्न काल ट्रासंपोर्टनगर (टीपीनगर) में नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गरीबों और असहायों के बीच कंबल वितरण भी करेंगे।