LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

14 साल के लड़के के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 56 चीजें, बैटरी स्क्रू, ब्लेड समेत कई अन्य समान, ऑपरेशन के अगले दिन मौत

14 साल के लड़के के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 56 चीजें, बैटरी
14 साल के लड़के के पेट से डॉक्टरों ने निकाली 56 चीजें- फोटो : freepik

up Hathras news: उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक 15 वर्षीय लड़के की दिल्ली के एक अस्पताल में सर्जरी के एक दिन बाद मौत हो गई। हैरानी की बात ये थी कि मृत लड़के के पेट से डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान घड़ी की बैटरी, ब्लेड, कील और अन्य धातु के टुकड़े जैसी  56 बाहरी सामान निकाला था। लड़के के पिता संचित शर्मा, जो कि हाथरस स्थित चिकित्सा प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पीटीआई को बताया कि कक्षा 9 के छात्र आदित्य शर्मा के शरीर के अंदर कई विदेशी वस्तुओं मिली, जिसे देखकर वो हैरान हो गए।

उसके पिता ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी के एक दिन बाद लड़के की मृत्यु हो गई क्योंकि उसकी हृदय गति बढ़ गई थी और उसका बीपी अचानक से गिर गया था। संचित ने कहा, उत्तर प्रदेश, जयपुर और दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में कई मेडिकल जांच के दौरान आदित्य के पेट के अंदर विदेशी वस्तुओं का पता चला।

Diarch GO

एक के बाद दूसरे हॉस्पिटल में बेटे को किया रेफर

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की मुश्किलें तब शुरू हुईं, जब उनके बेटे ने गंभीर पेट दर्द और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की। संचित ने कहा कि आदित्य को शुरू में हाथरस के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चिकित्सीय सलाह पर उसे बाद में जयपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। हालांकि, जब लड़के के लक्षण फिर से उभरे तो उसका परिवार उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल में ले गया जहां उसकी सांस लेने की तकलीफ को कम करने के लिए उसकी सर्जरी की गई।

 27 अक्टूबर को हुई सफदरजंग अस्पताल में सर्जरी

26 अक्टूबर को अलीगढ़ अस्पताल में सर्जरी के बाद के अल्ट्रासाउंड में आदित्य के शरीर के अंदर लगभग 19 वस्तुओं की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे नोएडा में एक एडवांस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। यहां एक अन्य स्कैन में लगभग 56 धातु के टुकड़ों की मौजूदगी का पता चला, जिसके कारण परिवार लड़के को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गया, जहां 27 अक्टूबर को उसकी एक बड़ी सर्जरी की गई। संचित ने कहा कि दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी के बाद मेरे बेटे के शरीर से लगभग 56 विदेशी वस्तुएं निकाली गईं। इसके बाद, तीन और विदेशी वस्तुएं निकाली गई, जिसने डॉक्टरों को भी आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इन चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

NSIT
Nsmch