LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: अवैध रूप से पोस्टर, होल्डिंग व बैनर लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना

UP NEWS: अवैध रूप से पोस्टर, होल्डिंग व बैनर लगाने वालों पर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है अब अवैध रूप से पोस्टर होर्डिग व बैनर लगाने वालों पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। शहर भर में जितने भी सरकारी बिल्डिंग पर अवैध रूप से पोस्ट चिपकाने वालों पर कार्रवाई होगी कार्रवाई के साथ-साथ उन पर जुर्माना लगाया जाएगा ताकि वह दोबारा इस तरह का कार्य न करें पूरे शहर भर में यह अभियान बड़ी तेजी से चलाया जा रहा है।


शहर को स्वच्छ बनाने की मुहीम में नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। ऐसे में शहर में अवैध रूप से लगी होल्डिंग, बैनर, पोस्टर और पेंटिंग को हटाया जाएगा। अवैध रूप से पोस्टर बैनर लगाने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम एफआईआर भी दर्ज करवाएगा। इसके साथ ही उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा। शहर को स्वच्छ करने की माननीय मेयर सुषमा खर्कवाल की मुहीम पर नगर निगम ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।

Diarch GO


माननीय मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने बीते दिनों कार्यकारिणी की बैठक में शहर में अवैध रूप से लगाई गई होल्डिंग, बैनर, पोस्टर और पेंटिंग को हटाए जाने को लेकर निर्देश दिए थे। जिसपर कार्रवाई कराते हुए नगर आयुक्त महोदय श्री इंद्रजीत सिंह ने नगर निगम के सभी जोन का सर्वे कराकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब नगर निगम की टीम इस पर तेजी से कार्रवाई शुरू करने जा रही है।


दर्ज होगी एफआईआर

शहर में अवैध रूप से प्रचार-प्रसार करके टैक्स चोरी कर रही एजेंसियों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ टैक्स चोरी करने को लेकर एफआईआर भी दर्ज कारवाई जाएगी। दीवार पर पोस्टर चिपकाने व पेंटिंग बनवाने वालों पर भी कार्रवाई

NSIT
Nsmch


शहर में विभिन्न सार्वजनिक व सरकरी भवनों पर पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ एक अलग ड्राइव चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाएगी और उनसे उस दीवार को दोबारा पेंट भी करवाएगी। इसके साथ ही जो लोग दीवारों पर पेंट कर उसपर अपना प्रचार प्रसार करते हैं उन लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उनसे उस दीवार को भी पेंट करवाया जाएगा।