LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

महाकुंभ 2025: महाकुंभ में दुनिया देख रही नए यूपी की बढ़ती कौशल क्षमता

महाकुंभ 2025: महाकुंभ में दुनिया देख रही नए यूपी की बढ़ती कौ

प्रयागराज: त्रिवेणी के पावन तट पर महाकुंभ 2025 का आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का एक अद्वितीय संगम है। इस महापर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा मेला क्षेत्र के सेक्टर-1, गंगा पंडाल के दाहिने पवेलियन में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभा और कौशल क्षमता को वैश्विक मंच प्रदान करना और उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है।


कौशल विकास मिशन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

कौशल विकास मिशन के पवेलियन में प्रदेश के युवाओं द्वारा अर्जित व्यावसायिक कौशल का लाइव प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा कई क्षेत्रों में अद्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। इन कार्यक्रमों में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग एंड असेंबली टेक्नीशियन, मास्टर हैंड एम्ब्रॉइडर, एनिमेटर वी-3, ट्रेडिशनल हैंड एम्ब्रॉइडर, सर्विस टेक्नीशियन – होम एप्लायंसेज, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन, कारपेट वीवर, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्नीशियन और गेस्ट सर्विस एसोसिएट जैसे विशेष कौशल शामिल हैं। ये सभी कौशल प्रदर्शनी के माध्यम से आगंतुकों को लाइव प्रदर्शन के रूप में दिखाए जा रहे हैं, ताकि वे प्रदेश की प्रतिभा और कौशल क्षमता को करीब से जान सकें।


लाइव कौशल प्रदर्शन और आगंतुकों का उत्साह

इस पवेलियन का मुख्य आकर्षण लाइव कौशल प्रदर्शन और सेल्फी प्वाइंट हैं। देश-विदेश से आए आगंतुक इस प्रदर्शनी में विशेष रुचि ले रहे हैं और उत्तर प्रदेश की प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं। आगंतुक लाइव प्रदर्शन देखकर प्रभावित हो रहे हैं और पवेलियन के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर इस अनुभव को यादगार बना रहे हैं।


वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश का कौशल

महाकुंभ के इस भव्य आयोजन के माध्यम से, कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर मिल रहे हैं बल्कि उनके हुनर को वैश्विक मंच पर पहचान भी मिल रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की यह पहल प्रदेश की प्रतिभा को निखारने और उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NSIT
Nsmch