LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी हुए प्रभावित

महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी

बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने महाकुम्भ मेले की शानदार तैयारियों और व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की है। जारी एक वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महाकुम्भ मेले के आयोजन में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन ने न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है।


पाकिस्तान के लोग भी कर रहे प्रशंसा

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लोग महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, जो अक्सर भारत की आलोचना करता रहा है, इस बार सोशल मीडिया के जरिए महाकुम्भ मेले की सजावट, रखरखाव और सुविधाओं को देखकर भारत की तारीफ कर रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा

मौलाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और स्नान की बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। इस आयोजन की भव्यता और सुचारु प्रबंधन को देखकर हर कोई प्रभावित है। उन्होंने कहा, "यह योगी जी की दूरदर्शी योजना और टीम वर्क का परिणाम है कि महाकुम्भ मेले ने न केवल भारतीयों बल्कि दुनिया के हर कोने में लोगों का दिल जीता है।"


महाकुम्भ को लेकर पाकिस्तान की सोच में बदलाव

मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान, जो हमेशा भारत की आलोचना करने और नकारात्मक टिप्पणी करने के लिए जाना जाता है, अब महाकुम्भ मेले की तैयारियों को देखकर भारत की तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के नेता और जनता सोशल मीडिया पर महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। यह साबित करता है कि भारत ने इस आयोजन से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है।"

NSIT
Nsmch


महाकुम्भ मेले ने रचा इतिहास

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि महाकुम्भ मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और प्रशासनिक ताकत का उदाहरण भी है। उन्होंने कहा, "इस मेले की तैयारियों ने यह दिखा दिया है कि भारत अपने त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को कितनी भव्यता और निपुणता से संपन्न कर सकता है।"