LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

एक कॉल ने की दो जिंदगियां खत्म, युवक ने की पहले पत्नी हत्या की, फिर खुद भी... दूसरे कमरे में सो रहे थे नन्हे बच्चे

COUPLE SUICIDE - एक कॉल के कारण पूरा परिवार टूट गया। कॉल के बाद दंपती के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। वहीं इस दौरान उनके दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, जो एक रात में अनाथ हो गए

एक कॉल ने की दो जिंदगियां खत्म, युवक ने की पहले पत्नी हत्या

N4N DESK - एक कॉल के कारण हुए झगड़े ने दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। वहीं दो बच्चों के सिर से उनके मां-बाप का साया उठ गया। यह दर्दनाक घटना यूपी के मथुरा की है। जहां प्राइवेट टीचर ने पहले पत्नी को मारा और फिर खुद भी अपनी जान दे दी। इस दौरान दंपती के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह उनके चिल्लाने के बाद मोहल्ले के लोगों को खबर मिली तो वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना मथुरा शहर के हाईवे थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां दीपक नाम का युवक पत्नी सरिता और दो बच्चों के साथ पांच साल से कन्हैया कुंज कॉलोनी में रह रहा था। दीपक प्राइवेट टीचर था, वहीं पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती थी। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि पत्नी को किसी का कॉल आया था। जिसके बाद दंपती के बीच झगड़ा हो गया।

इस दौरान दंपती ने दोनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया। फिर वह अपने कमरे में चले गए। आज दोनों बच्चे वहां पहुंचे तो चिल्लाने लगे। वहां पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने देखा कि सरिता का शव बेड पर पड़ा हुआ था। वहीं दीपक फंदे पर लटक रहा था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

माना जा रहा है कि दीपक ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दंपती राजस्थान के ताखा कुम्हेर तहसील के रहने वाले थे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch