LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

मर्डर के केस में जमानत पर छूटे आरोपी पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों को उतारा मौत घाट, खुद भी की आत्महत्या, तांत्रिक के कहने पर किया ऐसा

घटना के बारे में बात करते हुए वाराणसी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने कहा, ''हमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

मर्डर के केस में जमानत पर छूटे आरोपी पति ने पत्नी समेत 3 बच्
वाराणसी में पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की मारी गोली- फोटो : social media

 Varanasi crime: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आदमी, जो हत्या के मामले में जमानत पर बाहर था उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, उसने इस बार अपनी पत्नी और दो किशोरों सहित तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार (4 नवंबर) देर रात वाराणसी के भैदानी इलाके में सामने आई, जहां आरोपी राजेंद्र गुप्ता (45) ने अपनी पत्नी नीतू गुप्ता (43), उनके बेटे नवनेंद्र (25) और सुबेंद्र (15) और बेटी गौरांगी (16) की गोली मारकर हत्या कर दी जब वे अपने घर में सो रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने तांत्रिक कहने पर घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद राजेंद्र गुप्ता अपना घर छोड़कर चले गये। बाद में वह शहर के रोहनिया इलाके में मृत पाया गया। शुरुआती जांच से पता चला कि उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। परिवार के किरायेदारों से घटना की सूचना मिलने पर वाराणसी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेंद्र गुप्ता की मां ने पुलिस को बताया कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

Diarch GO

वाराणसी के पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

घटना के बारे में बात करते हुए वाराणसी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव बंसवाल ने कहा, ''हमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। हम पारिवारिक विवाद, काला जादू समेत कई अन्य  पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।  जब बंसवाल से आरोपी की मौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''राजेंद्र गुप्ता का शव भी वाराणसी से बरामद किया गया है और यह पता लगाने के लिए एक अलग जांच की जा रही है कि क्या उनकी हत्या की गई थी या आत्महत्या से उनकी मौत हुई थी।'' डीसीपी ने कहा, राजेंद्र, जिसके खिलाफ 1997 से हत्या का मामला लंबित था, जमानत पर बाहर था।