LATEST NEWS

  • Air India Flight Hijack
  • एयर इंडिया फ्लाइट का हाईजैक अलर्ट ! फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे विमान बम से उड़ाने की धमकी,

  • Bihar Jeevika
  • Bihar Jeevika: नवरात्रि में सुधा उत्पादों की बढ़ी डिमांड, जीविका दीदियों की होगी बंपर कमाई, 60 हजार की

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

ACCIDENT NEWS - गजब का संयोग, जिस दिन पिता की पहली बरसी, उसी दिन भाई बहन की हुई मौत, खाई में गिरी कार, गांव के लोग भी स्तब्ध

ACCIDENT NEWS - अपने पिता की पहली बरसी मनाने के लिए जा रहे भाई बहनों की कार खाई में गिर गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि आज ही उनके पिता की मौत हुई थी। इस संयोग से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

 ACCIDENT NEWS - गजब का संयोग, जिस दिन पिता की पहली बरसी, उस

N4N DESK - अपने पिता की पहली बरसी के दिन ही भाई बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया की कार के ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में पलट गई। एक ही दिन पहले पिता और एक साल बाद भाई बहन की मौत के संयोग से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

हादसा मंगलवार तड़के करीब चार बजे हाफिजगंज में सेंथल मार्ग पर कर्बला के निकट हुआ। बताया गया कि गांव भंडसर निवासी मुन्ने बख्श (30 वर्ष) की बड़ी बहन हल्द्वानी में रहती है। उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए मुन्ने, अपने भाई बन्ने बख्श, भाभी सीमा, मेहंदी हसन के साथ कार से गए थे। कार गांव का ही युनुस चला रहा था। जहां से मंगलवार तड़के वह लोग कार से वापस लौट रहे थे। 

Diarch GO

आज पिता का थी बरसी 

मुन्ने के पिता की आज पहली बरसी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सभी गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वहां से मुन्ने की छोटी बहन मुस्कीन भी मायके आने के लिए कार में सवार हो गई। उसकी ससुराल लालकुआं में है। हाफिजगंज में सेंथल मार्ग पर कर्बला के निकट इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मुन्ने और उनकी बहन मुस्कीन (40 वर्ष) की मौत हो गई। मेहंदी हसन, बन्ने, सीमा और कार चालक घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मुस्कीन का शव उसके ससुराल वाले लालकुआं ले गए।

NSIT
Nsmch

संयोग पर गांव वाले स्तब्ध

मुन्ने का निकाह दो साल पहले हुआ था। उसके बच्चे नहीं हैं। वहीं मुस्कीन के पांच बच्चे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस तारीख पर पिता की मौत हुई, उसी तारीख पर बेटा-बेटी की मौत होने से गांववाले भी स्तब्ध हैं।