LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

कोर्ट रूम में 'तांडव': जज के सामने महिला ने निकाला चाकू, वकील को दी जान से मारने की धमकी

वाराणसी कचहरी में आज उस समय सुरक्षा की पोल खुल गई जब एक महिला ने जज के सामने ही चाकू निकाल लिया। महिला वकील से उलझ गई थी और तुरंत कार्रवाई की मांग कर रही थी।

कोर्ट रूम में 'तांडव': जज के सामने महिला ने निकाला चाकू, वकी

N4N Desk - : धर्मनगरी वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था और कचहरी परिसर की चौकसी पर आज उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में एक महिला ने जज के सामने ही चाकू निकाल लिया। इस घटना से अदालत में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को समय रहते काबू कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चंगवार बेनीपुर की रहने वाली यह महिला अपने ही परिजनों के खिलाफ मारपीट के एक पुराने मामले में पैरवी करने पहुंची थी। महिला के पास करीब दो महीने पुरानी मेडिकल रिपोर्ट थी और वह चाहती थी कि अदालत तुरंत कड़ी कार्रवाई करे। इसी दौरान कोर्ट रूम के भीतर एक महिला अधिवक्ता से उसकी बहस हो गई। जब वकील ने उसे कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया, तो महिला भड़क गई और अचानक अपने बैग से चाकू निकालकर उन्हें धमकाने लगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 वाराणसी कचहरी परिसर में पिछले कई दिनों से बम धमाके की धमकियां मिल रही हैं, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन लगातार 'हाई अलर्ट' और सघन चेकिंग अभियान का दावा कर रहा है। ऐसे में एक महिला का बैग में चाकू लेकर न केवल परिसर में प्रवेश करना, बल्कि सीधे जज के कोर्ट रूम तक पहुंच जाना सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक (Security Breach) माना जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया और चाकू जब्त कर लिया। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है और वह पारिवारिक विवाद के कारण अत्यधिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि सुरक्षा घेरे को तोड़कर हथियार अंदर कैसे पहुंचा।