LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

plane hijack -एयर इंडिया के फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश पायलट ने किया नाकाम, नौ लोग गिरफ्तार

plane hijack - बंगलुरू से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस को हाइजैक करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जिसमें नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

plane hijack -एयर इंडिया के फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश प

Varanasi -  बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उन्होंने कॉकपिट में घुसने के लिए सही पासकोड भी डाल दिया था, जिससे पायलट को विमान के अपहरण (hijack) की आशंका हुई। इस घटना के बाद पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद दोनों यात्रियों समेत कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पासकोड डालने की कोशिश, पायलट ने दी सूचना

यह घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1086 में हुई, जो सोमवार की सुबह बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी। विमान के हवा में आने के कुछ देर बाद ही दो यात्री कॉकपिट के गेट को खोलने की कोशिश करने लगे। पायलट ने सीसीटीवी में देखा कि वे दोनों यात्री लगातार सही पासकोड डालने का प्रयास कर रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत दरवाजा नहीं खोला और हाईजैक की आशंका में एटीसी को सूचना दी।

एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा

एटीसी से सूचना मिलने के बाद वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को अलर्ट पर रखा गया। विमान के सुरक्षित लैंड होते ही सीआरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई की और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश करने वाले दोनों यात्रियों को पकड़ लिया। उनके साथ यात्रा कर रहे कुल नौ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

पकड़े गए सभी लोगों को बाबतपुर पुलिस चौकी ले जाया गया, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। वाराणसी पुलिस के साथ-साथ कई खुफिया एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुटी हैं। डीसीपी वरुणा जोन आकाश पटेल भी पकड़े गए यात्रियों से पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। यह जांच की जा रही है कि इन यात्रियों का मकसद क्या था और उन्हें कॉकपिट का सही पासकोड कैसे पता चला।

NSIT
Nsmch

यह घटना विमान यात्रा की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है। अगर यात्रियों को कॉकपिट के पासकोड की जानकारी थी, तो यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है। फिलहाल, सभी एजेंसियां मिलकर इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को रोका जा सके।