LATEST NEWS

  • आरा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अरण्य देवी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, त्रेता और द्वापर युग से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व
  • आरा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां अरण्य देवी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, त्रेता और द्वापर युग से जुड़ा

  • Maa Kalaratri Puja
  • Navratri: नवरात्रि के सातवें दिन कलह-भय-संकटों का संहार करने वाली भगवती दुर्गा के सप्तम विग्रह महाभयंकर मां

  • Nitish Kumar Anant Singh
  • नीतीश को चांदी के सिक्कों से तौला, फिर अनंत के गांव में गईं 9 जानें! 2004 के खूनी

  • Disabled Student Alleges Bribe Harassment at Muzaffarpur BRBA University
  • Bihar news: यूनिवर्सिटी के बाबुओं की बेशर्मी और भ्रष्टाचार का नंगा नाच, इंसाफ बिका है या इंसानियत

  • Bihar Health News
  • Bihar Health News:बिहार में घर घर पहुंचने लगी स्वास्थ्य सेवा, माताओं और बच्चों की सुरक्षा का कवच

Wife boyfriend:वर्दी में बेवफाई, महिला कांस्टेबल पति को धोखा देती रंगेहाथ पकड़ी गई प्रेमी संग, हंगामे के बाद पति ने किया बड़ा फैसला

Wife boyfriend:एक वर्दी के दामन को दागदार करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे तक को हिला कर रख दिया है।

Wife boyfriend:वर्दी में बेवफाई, महिला कांस्टेबल पति को धोखा
वर्दी में बेवफाई, महिला कांस्टेबल पति को धोखा देती रंगेहाथ पकड़ी गई प्रेमी संग- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: धोखा दोस्त से मिले, रिश्तेदार से या फिर उस जीवनसाथी से जिसके संग सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई हों। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ऐसा ही एक वर्दी के दामन को दागदार करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे तक को हिला कर रख दिया है।

पीड़ित पति, जो खुद भी कांस्टेबल है, ने बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2023 को बलिया निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद मात्र 9 दिन पत्नी उसके साथ रही, फिर अपनी ड्यूटी पर लौट गई। पत्नी कासया थाने में तैनात थी। पति को भनक भी नहीं थी कि उसकी बीवी पहले से ही एक अन्य कांस्टेबल से अवैध संबंध बना चुकी है।

Diarch GO

कुछ दिन पहले जब पति अचानक कासया में पत्नी से मिलने पहुंचा तो पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। शक गहराया तो उसने 112 पुलिस को बुला लिया। दरवाजा खुलवाने पर जो मंजर सामने आया, उसने सबको सन्न कर दिया महिला कांस्टेबल अपने प्रेमी कांस्टेबल संग अर्धनग्न हालत में पकड़ी गई।

NSIT
Nsmch

पति अपना आपा खो बैठा और प्रेमी पर लात-घूंसे बरसाने लगा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने किसी तरह बीच-बचाव किया और प्रेमी को थाने ले जाया गया।पुलिसकर्मी पति ने साफ कहा “अब मुझे सिर्फ तलाक चाहिए। मेरी पत्नी ने मेरी दुनिया उजाड़ दी। मैं इस धोखेबाज रिश्ते के साथ एक पल भी नहीं जी सकता।”

मामले ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। विभाग की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल कासया थाने में, उसका प्रेमी सेवरही थाने में और पति पुलिस लाइन में तैनात है। फिलहाल विवाद की जांच चल रही है।