LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

UP NEWS: यूपी के इस जिले में नवरात्रि में पूरी तरह बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने लिया फैसला

UP NEWS: यूपी के इस जिले में नवरात्रि में पूरी तरह बंद रहेंग

वाराणसी: नगर निगम ने नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास बाबा ने जानकारी दी कि नवरात्रि के दौरान पूरे नगर निगम क्षेत्र में सभी मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया है। काशी को सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र माना जाता है, और नवरात्रि के दौरान यहां मां दुर्गा की पूजा अर्चना बड़े स्तर पर होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए नगर निगम ने यह कदम उठाया है।


नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है और उनकी दुकानें सील भी की जा सकती हैं।

Diarch GO


इससे पहले, जनवरी में भी नगर निगम ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दो किलोमीटर के दायरे में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, इस आदेश का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया था, लेकिन नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह फैसला स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और इसे बदला नहीं जा सकता है।


नगर निगम ने पहले ही कई दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि कई दुकानों का संचालन बिना लाइसेंस के और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन में हो रहा है। इस वजह से निगम ने यह निर्देश सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है।

NSIT
Nsmch


वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि यह फैसला श्रद्धालुओं की आस्था और काशी की परंपराओं को बनाए रखने के लिए लिया गया है। इस फैसले से नवरात्रि के दौरान भक्तों को धार्मिक माहौल में पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।