LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

India Pakistan War: बनारस में हाई अलर्ट, काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर रेलवे स्टेशन तक चौकसी बढ़ी

India Pakistan War: बनारस में हाई अलर्ट, काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश का धार्मिक और सांस्कृतिक शहर वाराणसी (बनारस) अलर्ट मोड में आ गया है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर बनारस में सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतज़ाम किए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, गंगा घाट और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चौकसी को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

चप्पे-चप्पे पर पैनी निगाह, सुरक्षा बल तैनात

अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए पुलिस टीमें श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ता के साथ रणनीतिक स्थलों पर तैनात हैं।

डीआईजी डॉ. चिनप्पा शिवसिंपी ने बताया,

“हमने एक दिन पूर्व ही मॉक ड्रिल कर ली है। हमारा पूरा अमला किसी भी आपात स्थिति में तेज़ी से रेस्क्यू और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। अग्निशमन विभाग, NDRF और सिविल डिफेंस से भी पूरा समन्वय बना हुआ है। खुफिया एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड में हैं।”

काशी विश्वनाथ मंदिर और घाटों पर अभूतपूर्व सुरक्षा

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से सख्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक और एसीपी स्वयं घाट और मंदिर परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

दशाश्वमेध घाट, मंदिर प्रवेश द्वार और गंगा आरती स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर संदिग्ध व्यक्ति की जांच और पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के ज़रिए हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर हथियारबंद जवानों की सतर्क ड्यूटी

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। आरपीएफ जवानों को अलग-अलग प्वाइंट्स पर तैनात कर, उन्हें बिना सूचना ड्यूटी से हटने पर रोक लगा दी गई है। भविष्य की स्थिति को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आरपीएसएफ (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) की अतिरिक्त टुकड़ी की मांग की है।

एडीआरएम ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) लालजी चौधरी ने कैंट स्टेशन पर वीआईपी लाउंज में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत करते हुए आरपीएसएफ की तत्काल तैनाती की मांग की और स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

सीमा तनाव का असर यात्रियों पर, 300 से अधिक टिकट रद्द

भारत-पाक सीमा पर जारी तनाव का असर अब आम जन-जीवन पर भी दिखने लगा है। जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली ट्रेनों के टिकट रद्द होने लगे हैं. केवल गुरुवार को ही बनारस कैंट स्टेशन पर दो दर्जन से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करवाए। बेगमपुरा एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा टिकट रद्द हुए, जिनमें एक पर्यटकों का दल भी शामिल था। इसके अलावा हिमगिरि एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी बड़ी संख्या में टिकट रिफंड हुए हैं। कई ऑनलाइन बुक किए गए टिकट भी कैंसिल कराए गए हैं।