LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

छठ पर्व पर भीषण त्रासदी,सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को लील लिया

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. तीनों रिश्ते में सास-बहू और पोता थे. महिला अपनी बहू अपने पोते के साथ छठ देखने के लिए जा रही थी. तभी तीनों को एक बेकाबू गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

छठ पर्व पर भीषण त्रासदी,सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन सद
सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को लील लिया- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: लोक आस्था और उल्लास के महापर्व छठ पर जिले में गहरा मातम छा गया। मंगलवार को, छठ घाट पर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने रेवासा गांव की खुशियों को पल भर में छीन लिया।

मातम में बदली आस्था की यात्रा

यह हृदय विदारक घटना उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नेशनल हाईवे-19 (NH-19) पर पचफेड़वा के पास हुई। रेवासा गांव की कुमारी देवी (55), उनकी बहू चांदनी देवी (27), और 5 वर्षीय पोता सौरभ छठ देखने के लिए रेवसा पचफेड़वा घाट की ओर जा रहे थे। तभी एक बेकाबू और तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

यह परिवार कोतवाली अलीनगर क्षेत्र का रहने वाला था। इस अचानक आई विपदा से पूरा गांव सदमे में है, और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुरक्षा इंतजामों के बावजूद हादसा

प्रशासन ने छठ की तैयारियों को लेकर बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों का चक्रमण कर रहे थे। इसके बावजूद, यह दुर्घटना प्रशासनिक प्रयासों पर एक सवाल खड़ा करती है। पुलिस ने अज्ञात फरार वाहन की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की जांच में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

डूबने की घटनाएं भी सामने आईं

जिले में छठ पर्व के दौरान कई क्षेत्रों से करीब आधा दर्जन युवकों के डूबने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी तालाबों और घाटों पर पुलिस बल तैनात किया था। महिलाएं जहां अपने परिवार की लंबी उम्र और सलामती के लिए कठिन व्रत रखती हैं, वहीं पर्व के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।