LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का साथ हुआ बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत

विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का साथ हुआ बड़ा हा

Varanasi - उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मां विंध्याचल देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान आलोक वर्मा (38 वर्ष), उनकी पत्नी गुड़िया वर्मा (32 वर्ष) और वृद्धा फूला देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है। बोलेरो में सवार ये सभी श्रद्धालु अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पालीपट्टी गांव के निवासी थे। ये लोग शनिवार को विंध्याचल धाम में दर्शन के लिए गए थे और रविवार सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे, उनकी बोलेरो जैसे ही गंधोना गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

Diarch GO

घायलों में अभिराट वर्मा (16 वर्ष), सुभाष, और मंजू को गंभीर अवस्था में तत्काल ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य महिलाएं जिला अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बोलेरो में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त बोलेरो से बाहर निकाला। बचाव कार्य के लिए जेसीबी की मदद से बोलेरो को सड़क किनारे हटाया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

NSIT
Nsmch

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।