LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Police news - एडीसीपी, डीसीपी, एसीपी सहित 50 दारोगा सहित और 50 सिपाहियों के खिलाफ वाद दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Police news -एडीसीपी, डीसीपी, एसीपी सहित 50 दारोगा सहित और 50 सिपाहियों के खिलाफ कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया है। जिसके बाद पुलिस महकम में हड़कंप मच गया है।

Police news - एडीसीपी, डीसीपी, एसीपी सहित 50 दारोगा सहित और
पुलिस और वकील आमने सामने- फोटो : जेमिनी एआई

Varanasi - खबर यूपी में महादेव की नगरी वाराणसी से जुड़ी है। जहां वाराणसी में पुलिस और वकीलों के बीच चल रहा विवाद अब और गंभीर हो गया है। वकीलों ने पुलिस अधिकारियों पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अदालत में वाद दायर किया है। राघवेंद्र नारायण दुबे, जो बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं, ने प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।

किन पुलिस अधिकारियों पर लगा आरोप?

इस प्रार्थना पत्र में एडीसीपी नीतू, एसीपी नितिन तनेजा, एसीपी विदुष सक्सेना, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र और करीब 50 दारोगा और 50 सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। वकील दुबे ने आरोप लगाया है कि 16 सितंबर को एक विवाद के बाद कैंट इंस्पेक्टर और कचहरी चौकी इंचार्ज ने कचहरी के गेट नंबर दो पर ताला लगा दिया और वकीलों पर पथराव किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को अपशब्द कहे।

Diarch GO

कोर्ट पहुंचा मामला

अदालत ने वकील राघवेंद्र नारायण दुबे के प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण वाद (miscellaneous case) के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। वकीलों का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाली है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने अदालत से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

वकीलों में आक्रोश, आगे की रणनीति पर विचार

इस घटना से वाराणसी का पूरा वकील समुदाय आक्रोशित है। वकीलों का कहना है कि उन्हें अपने पेशेवर काम में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। वे पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

अब सभी की निगाहें 29 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगी और यह तय होगा कि आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।