LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

80 हजार की नौकरी और “भैंस”, महिला ने पति की बेवफाई और लालच का किया पर्दाफाश

साहब! मेरा पति एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है. उसकी मोटी पगार भी है. बावजूद इसके वो मुझसे दहेज में भैंस की मांग कर रहा है. डिमांड पूरी ना करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है...

80 हजार की नौकरी और “भैंस”, महिला ने पति की बेवफाई और लालच क
80 हजार की नौकरी और “भैंस”, महिला ने पति की बेवफाई और लालच का किया पर्दाफाश - फोटो : NEWS 4 NATION

दहेज उत्पीड़न का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में ₹80,000 की मोटी पगार पाने वाले पति पर उसकी पत्नी ने भैंस की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि संपन्न होने के बावजूद उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

साढ़े तीन साल से मायके में रहने को मजबूर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2019 में यूपी के गाजीपुर में श्याम जी यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने भैंस की जिद पकड़ ली और शर्त रख दी कि बिना भैंस के उसे घर में नहीं रखा जाएगा। बात इतनी बढ़ गई कि करीब साढ़े तीन साल पहले उसे घर से निकाल दिया गया। महिला के पिता गरीब हैं और भैंस खरीदने में असमर्थ हैं, जिसके कारण कई पंचायतों के बाद भी ससुराल वालों ने उसे वापस नहीं अपनाया।

भाभी के साथ अफेयर का आरोप

महिला ने अपने पति पर चरित्रहीनता के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि उसके पति का अपनी ही भाभी के साथ गुप्त प्रेम प्रसंग (अफेयर) चल रहा है। पीड़िता के अनुसार, उसका पति अपनी भाभी के बहकावे में आकर ही उसके साथ मारपीट करता था और इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल कर दूरी बना ली है। पति की इस बेवफाई ने मामले को और अधिक पेचीदा बना दिया है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

लंबे समय तक प्रताड़ना सहने और महिला प्रकोष्ठ में भी समाधान न मिलने के बाद, पीड़िता ने अंततः कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना।पुलिस को पीडिता ने अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया कि “साहब! मेरा पति नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है. उसकी मोटी पगार भी है. बावजूद इसके वो मुझसे दहेज में भैंस की मांग कर रहा है. डिमांड पूरी ना करने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है”.पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

NSIT
Nsmch