LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Crime News:बच्चों के सामने पति ने पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटा, हत्या का आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Crime News:तीन मासूम बच्चों की आँखों के सामने अनवर ने अपनी पत्नी सलमा बानो का दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया और...

Crime News:बच्चों के सामने पति ने पत्नी का दुपट्टे से गला घो
बच्चों के सामने पति ने पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटा, हत्या का आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: तीन मासूम बच्चों की आँखों के सामने 35 वर्षीय अनवर उर्फ़ “गोली” ने अपनी पत्नी 30 वर्षीय सलमा बानो का दुपट्टे से गला घोंटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना का संयोग इतना दर्दनाक है कि गाँववाले और परिजन सदमें हैं।प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के दमगड़ा गाँव में सोमवार देर रात्रि एक खबर ने मोहल्ले को शौक़ में डाल दिया।

परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली तो उनकी हालत बेजान सी थी। मृतका सलमा बानो के छोटे-छोटे तीन बच्चे उस भयानक नज़ारे के गवाह बने — छह साल की फातिमा और पाँच साल की फिजा (उनैजा) डर के मारे छुप गईं, जबकि पांच माह का शिशु अब्दुल बेड पर पड़ा मिला। पिता की इस हैवानियत ने पूरे मोहल्ले को थर्रा दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनवर सऊदी अरब में काम करता था और एक माह पहले घर लौटा था। सोमवार रात किसी छोटी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो बदमाश के कृत्य में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जमीन से गहन जांच शुरू कर दी गई है।

हंडिया के एसीपी सुनील कुमार सिंह और उतरांव थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन कर रहे हैं। बच्चों के बयान दर्ज किये गये हैं, जिनमें उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दे दी है और नाकेबंदी व पड़ताल तेज कर दी है।

NSIT
Nsmch

मुक्कदर की इस काली रात ने गाँव में सन्नाटा फैला दिया है। आस-पास के लोग परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ खड़े दिखे, जबकि सलमा के मायके से लोग रोते-बिलखते पहुँचे। पुलिस ने निवासियों से किसी भी प्रकार की सहायता और संदिग्धों की सूचना देने की अपील की है।