LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP board result 2025: UP बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक ने किया टॉप

UP बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। हाई स्कूल में 90.11% और इंटर में 81.15% विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटर में महक टॉपर बनीं। रिजल्ट यहां देखें।

UP board result 2025
UP board result 2025- फोटो : social media

UP board result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2025 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में जहां कुल 90.11% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में 81.15% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यह आंकड़े प्रदेश के शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए।

इंटर टॉपर बनीं महक

इस बार इंटरमीडिएट में महक ने टॉप किया है और राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अंशी कटरा (इटावा) और अभिषेक यादव (बाराबंकी) ने संयुक्त रूप से स्थान पाया। वहीं ऋतु गर्ग (फैजाबाद) ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं की मजबूत उपस्थिति और उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बार के परीक्षा परिणाम की खास बात रही।

परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक, मूल्यांकन कार्य 13 दिनों में संपन्न

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक राज्य के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच 261 मूल्यांकन केंद्रों पर किया गया। पूरे प्रदेश में परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।