LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Crime News:चोरी के शक में युवक को करंट से दी गई यातना, वीडियो वायरल ,तीन आरोपी हिरासत में

Crime News: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर पहले जमकर पीटा गया और फिर सच उगलवाने के लिए बिजली के तार से करंट लगाया गया।

Crime News:चोरी के शक में युवक को करंट से दी गई यातना, वीडिय
चोरी के शक में युवक को करंट से दी गई यातना, वीडियो वायरल- फोटो : NEWS 4 NATION AI

Crime News: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को पकड़कर पहले जमकर पीटा गया और फिर सच उगलवाने के लिए बिजली के तार से करंट लगाया गया। इस पूरे वाकये का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और यातना देने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।प्रयागराज के यमुनापार औद्योगिक क्षेत्र की ये घटना है।

घटना 29 सितंबर की आधी रात डेज मेडिकल तिराहे के पास की है। जानकारी के मुताबिक पिपरांव गांव निवासी लड्डू कोल को रोहित केसरवानी और विशंभरपुर निवासी राहुल प्रजापति समेत अन्य लोगों ने जनरेटर का डायनमो चोरी करने के शक में दबोच लिया। आरोप है कि उसे जबरन दुर्गा पूजा पंडाल ले जाया गया, जहां पहले तो उसे लात-घूंसों से पीटा गया और फिर बिजली का तार दिखाकर डराया गया। जब वह चुप्पी साधे रहा तो उसे करंट झोंक दिया गया।

Diarch GO

घटना स्थल पर मौजूद किसी ने यह अमानवीय कृत्य कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे।

एसीपी करछना अरुण कुमार त्रिपाठी ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि यातना देने के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने साफ किया कि चोरी के शक में पकड़े गए किसी भी व्यक्ति को पुलिस के हवाले करना चाहिए, मारपीट और करंट लगाना अपराध की श्रेणी में आता है।

NSIT
Nsmch

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि लड्डू कोल स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद से वह फरार है और उसकी तलाश जारी है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक और अफवाह फैल गई कि युवक को औद्योगिक क्षेत्र में ड्रोन के सहारे चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस पर एसीपी करछना ने सफाई देते हुए कहा कि ड्रोन वाली कहानी पूरी तरह झूठी है।