LATEST NEWS

  • माँ अंबिका भवानी
  • Sharad Navratri 2026: आमी के सिद्धपीठ में माँ अंबिका भवानी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अलौकिक शृंगार ,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: मेष को भाग्य का साथ, तुला का बढ़ेगा आत्मविश्वास, परिवार, करियर और रिश्तों के मामले में

  • Today Panchang
  • Today Panchang: 18 अक्टूबर को कब से शुरू होगी अष्टमी तिथि? जानें शुभ समय

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

Crime News:हिस्ट्रीशीटर का दिल दहला देने वाला मर्डर! ईंट-पत्थर से सिर कुचकर की गई हत्या, साथी घायल

Crime News: हिस्ट्रीशीटर जिसपर 21 मामले दर्ज थे को आरोपियों ने ईंट-पत्थर से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

Crime News:हिस्ट्रीशीटर का दिल दहला देने वाला मर्डर! ईंट-पत्
हिस्ट्रीशीटर का मर्डर! ईंट-पत्थर से सिर कुचकर की गई हत्या,साथी घायल- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News: हिस्ट्रीशीटर जिसपर 21 मामले दर्ज थे को आरोपियों ने ईंट-पत्थर से  सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। प्रयागराज के अल्लापुर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हिस्ट्रीशीटर साजन (40) की निर्मम हत्या कर दी गई। साजन, जो नगर निगम में सफाईकर्मी था और जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था, पर 21 मुकदमे दर्ज थे।

सूत्रों के अनुसार, साजन अपने दोस्तों संजय, विनीत और अमित निषाद के साथ मोहल्ले में रोशनी देखने गया था। रात लगभग 12:30 बजे, अमिताभ बच्चन रोड पर स्थित हैजा अस्पताल के पास, साजन और अमित का विवाद सिकंदर पासी, गुड्डू पासी, सुधीर पासी, गोलू पासी, बेतुल और जितेंद्र के साथ हो गया।

साजन और अमित को गली में खींच लिया गया, जबकि संजय और विनीत भागने में सफल रहे। आरोपियों ने ईंट-पत्थर से साजन के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अमित भी घायल हुआ और उसे बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों पक्ष नशे में थे।

साजन की बहन रत्नादेवी की तहरीर पर सिकंदर पासी समेत डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी है।

NSIT
Nsmch

एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर साजन और मुख्य आरोपी सिकंदर पासी के बीच पुरानी रंजिश थी। आरोपियों की प्रवृत्ति भी अपराधी रही है। उन्हें पकड़ने के लिए जार्जटाउन थाने की दो, कर्नलगंज थाने की एक और एसओजी की दो टीमें लगी हैं।

साजन ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, अल्लापुर का निवासी था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार अस्पताल पहुंचा और हड़कंप मच गया।