LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Crime News:युवती की गला रेतकर हत्या, परिजनों पर हॉरर किलिंग का शक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोले राज

Crime News: सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या अब सनसनीखेज मोड़ लेती दिख रही है।

Crime News:युवती  की गला रेतकर हत्या, परिजनों पर हॉरर किलिंग
युवती की गला रेतकर हत्या, परिजनों पर हॉरर किलिंग का शक- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News: सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या अब सनसनीखेज मोड़ लेती दिख रही है। प्रारंभिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इसे हॉरर किलिंग का मामला मानकर आगे बढ़ रही है। सरिता की मौत परिजनों की बताई कहानी से बिल्कुल उलट है, जिससे संदेह और गहरा गया है।घटना  प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव की है।

मौत बुधवार रात 11 से 12 बजे के बीच हुई।पहले गला दबाया गया और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया गया।पेट में अधपचा भोजन मिला, यानी हत्या डिनर के तुरंत बाद की गई।इन तथ्यों से साफ है कि वारदात रात में ही घर के भीतर हुई।

Diarch GO

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की सुबह घर से निकली, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी पलट दी। पुलिस को शक है कि मामला घर के भीतर ही घटा और सच छिपाने की कोशिश की गई।

सूत्र बताते हैं कि मृतका के रिश्ते में एक चाचा ने पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उनका दावा है कि परिवार के कुछ लोग सरिता के “कुछ युवकों से मेलजोल” को लेकर नाराज़ थे। आशंका है कि इसी गुस्से ने खूनी अंजाम लिया हो।

NSIT
Nsmch

मृतका के पिता सहित कई परिवारजनों से कड़ी पूछताछ जारी।परिजनों के बयान और सबूतों में भारी विरोधाभास है।पुलिस हत्या और हत्या के बाद कहानी गढ़ने, दोनों कोणों पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रात में हत्या की पुष्टि हुई है। जबकि परिवार सुबह बाहर जाने की बात कह रहा था। परिजनों की भूमिका संदिग्ध है, जल्द खुलासा करेंगे।

यह मामला सम्मान के नाम पर की गई क्रूर हत्या के शक को और मजबूत करता है। गांव में सन्नाटा है, पुलिस सतर्क है, और सबकी निगाहें इस हत्याकांड के बड़े खुलासे पर टिकी हुई हैं।