LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज की अर्थव्यवस्था में लाया 200 से 300 फीसदी का बूस्ट

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ का आयोजन प्रयागराज की अर्थव्यवस्था

प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 के दिव्य और भव्य आयोजन ने जहां एक ओर तीर्थराज, प्रयागराज का मान बढ़ाया है तो साथ ही ये आयोजन आने वाले दिनों में प्रयागराज शहर की अर्थव्यस्था में भी भारी बढ़ोत्तरी लाएगा। 45 दिनों तक चले महाकुम्भ के आयोजन से प्रयागराज शहर में सबसे ज्यादा लाभ होटल, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री, टूर एंड ट्रैवेल तथा खुदरा व्यापारियों को हुआ। लेकिन महाकुम्भ के बाद शहरवासियों की बढ़ी आय रियल स्टेट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी आइटम के व्यापार को बढ़ावा देगी। ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि महाकुम्भ के आयोजन से बढ़ी आय फ्लो प्रयागराज की इकॉनमी में लगभग 200 से 300 फीसदी का बूस्ट ला सकता है। साथ ही सीएम योगी के विजन के मुताबिक प्रयागराज का आध्यात्मिक टूरिज्म महाकुम्भ के बाद सामान्य दिनों में भी बढ़ने की उम्मीद है।


प्रयागराज की इकॉनमी को मिलेगा 300 फीसदी बूस्ट अप 

महाकुम्भ का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उत्थान के साथ प्रयागराजवासियों के लिए आर्थिक तौर पर भी वरदान साबित हो रहा है। 45 दिनों तक शहर में चले इस भव्य आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज आये। जिससे तात्कालिक रूप से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री समेत अनाज, सब्जी, गद्दे, बेड, फर्नीचर, टेंट के व्यवसायियों को 30 से 40 गुना मुनाफा हुआ। इसके साथ ही संगम क्षेत्र में नाव चालकों, आटो रिक्शा चालकों, टेला-खोमचा लगाने वाले और जनरल मर्चेंट के दुकानदारों की भी अच्छी आमदनी हुई है। प्रयागराज व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेट्री शिव शंकर सिंह का कहना है कि शरहवासियों की आय में हुई ये वृद्धि आने वाले दिनों में शहर की इकॉनमी को 200 से 300 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी प्रदान कर सकती है।


महाकुम्भ के बाद भी प्रयागराज में बढ़ेगा आध्यात्मिक टूरिज्म 

व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि शहरवासियों की महाकुम्भ से बढ़ी हुई आय का फ्लो जब स्थानीय बाजार में होगा तो वो इकॉनमी को बूस्ट करेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रयागराज में रियल स्टेट बाजार, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी गुड्स के बाजार में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में आध्यात्मिक और डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, प्रयागराज उनकी योजना के मुख्य शहर में है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में भी शहर को जरूर मिलेगा। महाकुम्भ के दौरान प्रयागराज में बने 12 कॉरिडोर, संगम क्षेत्र में पक्के घाट के साथ आस-पास के तीर्थ और पर्यटन स्थलों से शहर की कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी आगामी दिनों में भी टूरिज्म को बढ़ावा देगी। जिसका सीधा लाभ प्रयागराज और प्रदेश की अर्थव्यस्था में दिखाई देगा।