LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेले में फिर लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में एक बार फिर भीषण अगलगी की घटना घटी है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है...

महाकुंभ
A huge fire broke- फोटो : social media

Maha Kumbh 2025: यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग पीपा पुल संख्या 18 के पास लगी। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड, आरएएफ और यूपी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। यह घटना सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग स्थित हरिहरानंद कैंप में घटी।

कोई जनहानि नहीं

एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की विशेष टीम आग लगने के कारणों की जांच करेगी। घटना के बाद पांटून पुल संख्या 18 पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने और असेंबली प्वाइंट पर एकत्र होने की अपील की।