LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Crime News:फेसबुक पर गर्लफ्रेंड से दोस्ती के बाद घर छोड़ा, चार दिन बाद मिला शव,मिला सुसाइड नोट

Crime News:एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन बाद कमरे से बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ।

Crime News:फेसबुक पर गर्लफ्रेंड से दोस्ती के बाद घर छोड़ा, च
फेसबुक पर गर्लफ्रेंड से दोस्ती के बाद घर छोड़ा, चार दिन बाद मिला शव- फोटो : NEWS 4 NATION

Crime News:एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार दिन बाद कमरे से बदबू आने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। मृतक की पहचान कौशांबी जिले के कड़ा धाम निवासी प्रिंस मौर्या (16 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है।प्रयागराज नैनी थाना क्षेत्र के महरा का पुरवा इलाके की घटना है

जानकारी के अनुसार, प्रिंस पिछले तीन महीने से नैनी में एक अधिवक्ता संतोष पांडेय के मकान में किराए पर रह रहा था। बुधवार को कमरे से दुर्गंध उठने लगी तो मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा और सन्न रह गए  प्रिंस का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

नैनी कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रिंस ने किसी लड़की के चक्कर में आत्महत्या की है। उनका कहना है कि तीन दिन पहले एक लड़की ने प्रिंस के घर फोन कर कहा था कि “वह मरने की धमकी दे रहा है, इसे यहां से ले जाइए।” परिजनों और उस लड़की के बीच इस विषय पर बातचीत भी हुई थी।

NSIT
Nsmch

परिजन बताते हैं कि प्रिंस की फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह नैनी आकर किराए पर रहने लगा। वह दाऊद नगर स्थित एक पेपर मिल में पार्ट टाइम काम करता था। घरवालों के बार-बार बुलाने के बावजूद वह घर नहीं लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में एक लड़की का जिक्र है और “धोखा देने” की बात लिखी गई है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया “कौशांबी के निवासी एक किशोर ने नैनी में किराए के कमरे में फांसी लगा ली। मौके से कई पन्नों की डायरी बरामद हुई है, जिसमें किसी लड़की द्वारा धोखा देने की बात लिखी है। जांच जारी है, परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।”

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फेसबुक, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आत्महत्या की वजह वाकई किसी प्रेम संबंध से जुड़ी है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा हुआ है।