LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

15 हजार रिश्वत लेते मत्सय निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने पैसे के साथ रंगे हाथ पकड़ा

मत्स्य निरीक्षक को 15 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

15 हजार रिश्वत लेते मत्सय निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने

N4N Desk - मत्स्य निरीक्षक विकास कुमार दीपांकर को गुरुवार को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम प्रयागराज ने प्रतापगढ़ में तैनात विकास भवन, प्रतापगढ़ स्थित कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण में की है। उनके खिलाफ विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में दी थी शिकायत

यह गिरफ्तारी प्रदीप कुमार सिंह की शिकायत पर हुई, जिन्होंने कुछ दिन पहले सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) प्रयागराज सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदीप कुमार की माता रीता को रायगढ़ गांव स्थित तालाब का मत्स्य पालन के लिए 25 अक्टूबर 2022 से 25 अक्टूबर 2032 तक के लिए पट्टा आवंटित हुआ है, जिसके लिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता थी।

किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन पर नहीं हुई थी कोई कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने मत्स्य पालनार्थ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) निर्गत किए जाने के लिए 17 अक्टूबर 2025 को आवेदन किया था और समस्त दस्तावेज मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विभाग अभिकरण के कार्यालय में जमा किए थे। शिकायतकर्ता क्षेत्र के निरीक्षक अधिकारी विकास कुमार दीपांकर से मिला, लेकिन दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी मत्स्य निरीक्षक द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

15,000 रुपये रिश्वत की मांग

कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इस पर विकास कुमार दीपांकर ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड जारी हो सकता है, लेकिन इससे संबंधित डीपीआर बैंक को भेजने के लिए उन्होंने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। गोपनीय रूप से सत्यापन करने पर यह प्रकरण ट्रैप के लिए उचित पाया गया।

NSIT
Nsmch

इंस्पेक्टर विजिलेंस के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी

इसके बाद इंस्पेक्टर विजिलेंस धनंजय वर्मा के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को जाल बिछाया। टीम विकास भवन प्रतापगढ़ में स्थित कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण पहुंची और मत्स्य निरीक्षक विकास कुमार दीपांकर को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिश्वत मांगे जाने पर करें शिकायत

पुलिस अधीक्षक विजिलेंस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल उनसे संपर्क करें। हेल्प लाइन नंबर 9454404859 और सतर्कता मुख्यालय का हेल्प लाइन नंबर 9454401866 पर प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।