LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बिहार का परिवार बना जहरखुरानी गिरोह का शिकार, ट्रेन में बेहोश मिले तीन यात्री

बिहार के चंपारण के कल्याणपुरसरयू एक्सप्रेस में कथित जहरखुरानी गिरोह ने बुजुर्ग दंपति समेत तीन यात्रियों को निशाना बना लिया. तीनों बेहोश हालत में मिले, जिन्हें आरपीएफ ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया,इलाज जारी है.

Bihar family falls victim to jahar khurani gang

प्रयागराज से अयोध्या जा रही सरयू एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह ने एक बुजुर्ग दंपति समेत तीन यात्रियों को अपना निशाना बनाया। यात्रा के दौरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ या जहर खिलाकर तीनों को बेहोश कर दिया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। ट्रेन जब सुल्तानपुर स्टेशन पहुंची, तो साथी यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ को मामले की सूचना दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

बिहार के रहने वाले हैं पीड़ित यात्री

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सुल्तानपुर के पोस्ट प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि बेहोश मिले यात्रियों की पहचान उनके पास मिले टिकट और आधार कार्ड से की गई है। पीड़ितों में बिहार के चंपारण (कल्याणपुर) निवासी 84 वर्षीय हृदय नंद चौबे, उनकी 76 वर्षीय पत्नी शैला देवी और 40 वर्षीय अनिल चौबे शामिल हैं। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को तुरंत ट्रेन से उतारा और एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

बुजुर्ग यात्री की हालत नाजुक

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत तीनों का उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग हृदय नंद चौबे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। अन्य दो यात्रियों की स्थिति भी अभी पूरी तरह सामान्य नहीं है, जिसके कारण पुलिस फिलहाल उनके बयान दर्ज नहीं कर पाई है।

होश में आने पर खुलेगा घटना का राज

आरपीएफ प्रभारी का कहना है कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहरखुरानी की यह घटना यात्रा के किस पड़ाव पर और किस तरह से हुई। अपराधियों ने उन्हें क्या खिलाया और उनके पास से क्या-क्या सामान गायब है, इसकी पूरी जानकारी तीनों यात्रियों के होश में आने के बाद ही मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस गिरोह की तलाश में जुट गई है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।