LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Mani Meraj Arrest News: यूट्यूबर मनी मिराज को गाजियाबाद पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mani Meraj Arrest News: यूट्यूबर मनी मिराज को गाजियाबाद पुलि

गाजियाबाद: फेमस एक्टर और यूट्यूबर मनी मिराज को गाजियाबाद पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर रेप, जबरन धर्म परिवर्तन और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।


पटना से हुई गिरफ्तारी

गाजियाबाद के खोड़ा थाने की पुलिस ने 4 अक्टूबर को मनी मिराज को पटना के अनीसाबाद इलाके में उसके एक दोस्त के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलते ही 5 अक्टूबर को पुलिस उसे गाजियाबाद लेकर पहुंची।

Diarch GO


फैंस की भीड़ जुटी

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पटना के स्थानीय थाने के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। इनमें ज्यादातर मनी मिराज के फैन थे, जो उसकी गिरफ्तारी पर विरोध जताने पहुंचे थे। पुलिस को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और फोर्स की मदद से आरोपी को कोर्ट ले जाया गया।


कोर्ट ने भेजा जेल

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को मनी मिराज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जल्द ही उससे मामले को लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी।

NSIT
Nsmch


क्या है पूरा मामला

मनी मिराज के साथ काम कर चुकी एक युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर रेप करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने दो साल पहले दिल्ली में अपनी पहचान छिपाकर उससे मुलाकात की थी। इसके बाद उसने नशीला पदार्थ पिलाकर खोड़ा क्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म किया। बाद में शादी का दबाव बनने पर आरोपी ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन कराने और गोमांस खाने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पीड़िता का यह भी कहना है कि मनी मिराज पहले से शादीशुदा था, जिसकी जानकारी उसने छिपाई थी। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।