LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP NEWS: युवा हो जाएं तैयार, योगी सरकार देने जा रही रोजगार, 50 हजार लक्ष्य, जानिए कैसे मिलेंगे मौके!

UP NEWS: युवा हो जाएं तैयार, योगी सरकार देने जा रही रोजगार,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी देने की तैयारी में है। इसी दिशा में "रोज़गार महाकुंभ 2025" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 50,000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन में न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी नौकरी के अवसर मिलेंगे।


रोजगार रथ को दिखाई हरी झंडी

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने लखनऊ विधानसभा परिसर से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने रोजगार रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया, ताकि युवाओं को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Diarch GO


26 से 28 अगस्त तक लखनऊ में आयोजन

रोजगार महाकुंभ का आयोजन 26 से 28 अगस्त 2025 तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन विभाग, बीसीएस कंसल्टिंग प्रा. लि. और द इकोनॉमिक टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से हो रहा है।


50 हजार नौकरियों का लक्ष्य

मंत्री अनिल राजभर के मुताबिक, इस आयोजन के जरिए 50,000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। रोजगार संगम पोर्टल भी विकसित किया गया है, जहां नौकरी चाहने वाले, कंपनियां और भर्ती एजेंसियां रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

NSIT
Nsmch


विदेशों में नौकरी के अवसर भी

प्रदेश सरकार ने हाल ही में 5,978 श्रमिकों को इस्राइल भेजा है, जिसकी देश–विदेश में सराहना हो रही है। अब जर्मनी, जापान और इजराइल जैसे देशों में नर्स और केयरगिवर पदों के लिए भर्तियां आई हैं, जिनमें 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जा रहा है। खाड़ी देशों से भी अलग-अलग सेक्टर्स में रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।