LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP NEWS: सावधान हो जाएं...50 रुपए के चक्कर में लग गए 1.25 लाख रुपए की चपत, 50 रुपये ज्‍यादा ले लिए कहने के लिए किया था कस्‍टमर केयर को फोन..

UP NEWS: सावधान हो जाएं...50 रुपए के चक्कर में लग गए 1.25 ला

गाजियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। महज 50 रुपये ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत करने के चक्कर में उनके खाते से 1.25 लाख रुपये उड़ा लिए गए।


शिकायत के लिए गूगल से ढूंढा नंबर, मिला फर्जी लिंक

खोड़ा के मंगल बाजार में रहने वाली उमरा मंसूरी एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। 8 अगस्त को उन्होंने रैपिडो बाइक टैक्सी से खोड़ा से दिल्ली के राजघाट तक सफर किया। आरोप है कि चालक ने ऐप पर तय किराए से 50 रुपये अधिक मांगे। जब उन्होंने विरोध किया, तो ड्राइवर ने कहा कि कंपनी से शिकायत कर लो। इसके बाद उमरा ने गूगल पर रैपिडो का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और जो नंबर मिला, उस पर बात नहीं हो सकी।

Diarch GO


व्हाट्सएप कॉल से खुद को बताया कस्टमर केयर एजेंट

कुछ देर बाद उमरा को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रैपिडो कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। लिंक भी भेजा गया।


लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक

उमरा ने जब लिंक पर क्लिक किया और ऐप डाउनलोड किया, तो मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर में उनके खाते से चार बार में कुल 1.25 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्हें इसका पता तब चला जब मोबाइल दोबारा सामान्य हुआ और बैंक से कैश ट्रांसफर के मेसेज आए।

NSIT
Nsmch


शिकायत दर्ज, नंबर हो चुके हैं बंद

पीड़िता ने जब उन नंबरों पर दोबारा कॉल किया, तो दोनों बंद मिले। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर खोड़ा थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


सतर्क रहें, गूगल पर मिलने वाले हेल्पलाइन नंबरों से सावधान

यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि इंटरनेट पर दिखने वाले कस्टमर केयर नंबर हमेशा सही नहीं होते। साइबर अपराधी गूगल पर फर्जी नंबर डालकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में किसी भी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही संपर्क करना सुरक्षित रहता है।