LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Actress Disha Patani House Firing Case: योगी की पुलिस ने अभिनेत्री दिशा पटानी के घर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशो को किया ढेर

Actress Disha Patani House Firing Case: योगी की पुलिस ने अभि

नोएडा: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 12 सितंबर की सुबह करीब 3:45 बजे बरेली में उनके घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

गाजियाबाद में मुठभेड़

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की सीआई यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन में मंगलवार तड़के गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में दो कुख्यात बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक मारे गए बदमाशों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी (रोहतक) और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी, गोहना रोड (सोनीपत) के रूप में हुई है। दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सक्रिय सदस्य थे और कई संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने मौके से एक ग्लॉक पिस्टल, एक जिगाना पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ा कदम है।

NSIT
Nsmch

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय आपराधिक गैंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस एनकाउंटर से अपराधियों के नेटवर्क को करारा झटका लगा है।