LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: योगी सरकार एक लाख सूर्य सखियों से गांव-गांव तक पहुंचाएगी सौर ऊर्जा की रोशनी

UP NEWS: योगी सरकार एक लाख सूर्य सखियों से गांव-गांव तक पहुं

लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। अब सरकार महिलाओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने जा रही है। इसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सोलर पैनल, लाइटिंग और ईवी चार्जिंग जैसी योजनाओं में भागीदारी दी जाएगी।


लखनऊ में होगा बड़ा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बुधवार को DEWEE (Decentralized Energy for Women’s Economic Empowerment) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य वर्ष 2030 तक एक लाख महिला नेतृत्व वाले उद्यमों तक डीआरई (Decentralized Renewable Energy) को पहुंचाना है। इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और सौर ऊर्जा का विस्तार भी होगा।

Diarch GO


सौर ऊर्जा से रोशन होंगे गांव

यूपीएसआरएलएम की निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री लगातार महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर जोर दे रहे हैं। डीआरई यानी ऑफ-ग्रिड मिनी ग्रिड ऊर्जा समाधान खासकर उन इलाकों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जहां पारंपरिक बिजली पहुंचना मुश्किल है। इस पहल से गांवों और दूर-दराज के इलाकों को स्वच्छ और सस्ती बिजली मिलेगी।


महिलाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

कार्यक्रम के तहत महिलाएं न केवल डीआरई समाधानों की स्थापना, मरम्मत और रखरखाव कर पाएंगी, बल्कि अपने समुदाय में स्वच्छ ऊर्जा सेवाएं भी दे सकेंगी। इससे उनकी आय बढ़ेगी और वे छोटे-छोटे उद्यम भी शुरू कर पाएंगी।

NSIT
Nsmch


बड़ी संस्थाओं से साझेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई संस्थाओं से साझेदारी की गई है। इनमें पीसीआई इंडिया, एचसीबीसी, ग्लोबल एनर्जी एलायंस फॉर पीपल एंड प्लेनेट, गेट्स फाउंडेशन इंडिया और प्रेरणा ओजस शामिल हैं। ये संस्थाएं मिलकर प्रदेश के 20 जिलों में इस योजना को जमीन पर उतारेंगी।


शामिल होंगे कई दिग्गज

कार्यक्रम में यूपीएसआरएलएम की निदेशक दीपा रंजन, ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी, यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह, उद्योग निदेशक केवी पांडियन, ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार, ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ निदेशक जीवन कुमार जेठानी और गेट्स फाउंडेशन के निदेशक हरि मेनन समेत कई विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।